फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मतदान बिगाड़ सकता है भाजपा का गणित

Mon, 22 Apr 2019 12:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में  लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बंपर वोटिंग भाजपा के लिए चिंता का सबब बन सकती है। बताया जा रहा है कि मतदान के ज्यादा होने का कारण सत्ता पक्ष के खिलाफ लोगों के बढ़ते नाराजगी को माना जा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात में पहले जब भी ज्यादा संख्या में मतदान हुआ तो नुकसान सत्ता पक्ष को उठाना पड़ा। राज्य में ग्रामीण मतदाता 57 फीसदी हैं जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या 43 फीसदी है। माना जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में भाजपा के वोटर ज्यादा हैं।
विज्ञापन


साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 63.6 फीसदी मतदान हुआ था जिसमें से राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें