फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में आज चुनाव तैयारियों का जायजा लेगा चुनाव आयोग, करेगा रिव्यू मीटिंग

Mon, 04 Mar 2019 11:12 AM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुनील अरोड़ा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग आज और कल के दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौर पर है। चुनाव आयोग अपने इस दौरे में जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा और सूबे की जमीनी स्थिति का पता लगाएगा। चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में  पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता वाला चुनाव पैनल सूबे के प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर रिव्यू मीटिंग करेगा। जम्मू-कश्मीर में 20 दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। इससे पहले छह महीने तक जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन था। राज्यपाल शासन से पहले सूबे में भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी गठबंधन वाली सरकार थी।
विज्ञापन

 

सरकार जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में थी लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सूबे में अस्थिर स्थिति बनी हुई है। जैश-ए-मोहम्मद के इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। ऐसे में चुनाव आयोग अपने दो दिन के दौरे में सूबे की चुनाव स्थितियों का जायजा लेगा। चुनाव को लेकर वहां की स्थानीय राजनीतिक पार्टियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें