फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस की सूची जारी, कमलनाथ और अर्जुन सिंह के बेटों को टिकट

Thu, 04 Apr 2019 04:10 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय सिंह और नकुलनाथ को मिला टिकट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की । पार्टी ने सूबे की 29 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों के लिए सूची जारी की। इस सूची में सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह दोनों के बेटों को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। राज्य के लिए पहली सूची में कांग्रेस 9 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। यानी अब सिर्फ 8 नाम और बचे हैं।
विज्ञापन


वहीं, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को सीधी से टिकट मिला है। खंडवा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में शिवराज के मुकाबले उतरने वाले अरुण यादव को टिकट दिया गया है। रीवा लोकसभा सीट से सिद्धार्थ तिवारी को टिकट मिला है। कांग्रेस ने जबलपुर से विवेक तन्खा को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश की सागर लोकसभा सीट से पार्टी ने प्रभु सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें