फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इन 9 लोगों को बनाया उम्मीदवार

Wed, 20 Mar 2019 12:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने और 9 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। जिसमें केरल के दो और महाराष्ट्र के सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने अब तक 146 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

विज्ञापन

 



इससे पहले अपनी पांचवी सूची में कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से ओपी शर्मा का टिकट काटकर हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया। वहीं गाजियाबाद से कांग्रेस ने डॉली शर्मा पर भरोसा जताया। इसके साथ-सात तेलंगाना के निजामाबाद से मधु यशकी गौड़, एन उत्तम कुमार रेड्डी को नलगोंडा तो अभिजीत मुखर्जी को पश्चिम बंगाल के जंगमपुर, वहीं अधीर रंजन चौधरी को बेरहमपुर से चुनाव में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार देर रात कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी थी। इसमें बाहर से आए नेताओं के स्थान पर पुराने पार्टी नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई थी। कैराना से पूर्व एमएलसी हरेंद्र मलिक को टिकट दिया गया। बिजनौर से इंदिरा भाटी को चुनाव मैदान में उतारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें