फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली सूची की 10 बड़ी बातों पर एक नजर

Thu, 21 Mar 2019 10:31 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 184 नामों की घोषणा अपनी पहली सूची में कर दी है। आइए जानते हैं इस सूची की 10 बड़ी बातें:
विज्ञापन

 
  1. गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी की जगह अमित शाह चुनावी समर में कूद रहे हैं। आडवाणी का टिकट पहली बार कटा है। वो गांधीनगर सीट से 6 बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। इस कदम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर तंज भी कसा है। 
  2. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे।
  3. उत्तर प्रदेश के 28 उम्मीदवारों का एलान आज किया गया है जिसमें से 6 मौजूदा सांसदों का टिकट कटा है।
  4. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा गया है। 2014 में भी स्मृति ने चुनाव लड़ा था लेकिन अमेठी की जनता ने राहुल को चुना था
  5. बिहार और मध्यप्रदेश के लिए टिकटों का एलान नहीं किया है। बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा के पास 17 सीटें हैं। जेपी नड्डा ने बताया कि सभी उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। उम्मीदवारों का एलान वहीं से होगा।
  6. इस पहली सूची में हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, पूनम महाजन समेत 21 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
  7. छत्तीसगढ़ से पांच नामों का एलान किया गया है। इनमें एक भी मौजूदा सांसद का नाम नहीं है। सभी का नाम काट दिया गया है।
  8. राजस्थान में 16 नामों में से 14 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। बीकानेर से अर्जुन मेघवाल फिर मैदान में होंगे। अजमेर से भगीरथ चौधरी को टिकट मिला है। उपचुनाव में यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी।
  9. भाजपा की इस पहली सूची में पांच मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
  10. कोलकाता दक्षिण से सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते चंद्र कुमार बोस को टिकट दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें