फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: DMK सांसदों ने निशिकांत दुबे से अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा, भाजपा सांसद ने दिया ये जवाब

Tue, 29 Jul 2025 10:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में डीएमके सांसदों ने भाषण का अनुवाद न होने पर हंगामा किया। उन्होंने निशिकांत दुबे से अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह मेरी समस्या नहीं है, बल्कि लोकसभा की समस्या है। मैं हिंदी जानता हूं और मैं अपना भाषण हिंदी में दूंगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाषा को लेकर डीएमके सांसद और भाजपा सांसदों में बहस हुई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे जब बोलने के लिए आए तो ट्रांसलेशन सिस्टम में खराबी आ गई। इस पर डीएमके सांसदों ने कहा कि भाजपा सांसद दुबे अंग्रेजी में बोलें। इस पर भाजपा सांसद दुबे ने डीएमके सांसदों से कहा कि मैं हिंदी जानता हूं और अपना भाषण हिंदी में ही दूंगा। सांसदों को उन्हें किसी विदेशी भाषा के बजाय तमिल या बंगाली जैसी किसी भारतीय भाषा में बोलने का सुझाव देना चाहिए था।
विज्ञापन


लोकसभा में डीएमके सांसदों ने भाषण का अनुवाद न होने पर हंगामा किया। उन्होंने निशिकांत दुबे से अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा। इस पर पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि यह एक तकनीकी समस्या है। इसे हम सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह मेरी समस्या नहीं है, बल्कि लोकसभा की समस्या है। मैं हिंदी जानता हूं और मैं अपना भाषण हिंदी में दूंगा। उन्होंने डीएमके सांसदों से कहा कि अगर आपने मुझे तमिल में बोलने के लिए कहा होता तो मुझे खुशी होती। अगर कोई मुझसे तमिल या बांग्ला में बोलने के लिए कहता तो मुझे गर्व होता, क्योंकि वे हमारी भाषाएं हैं, भारतीय भाषाएं हैं।
विज्ञापन


दुबे ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर भारतीयों और हिंदी से समस्या है। क्या हिंदी बोलना कोई गुनाह है? अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हम इंग्लैंड बन जाएंगे और एक बार फिर गुलाम बन जाएंगे। अंग्रेजी एक विदेशी भाषा है और इस पर आपका जोर आपकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके बाद पीठ ने घोषणा की कि तमिल में अनुवाद उपलब्ध है।

कांग्रेस सेना की इज्जत नहीं करती: दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 1972 से लेकर 2007 तक कांग्रेस ने मानेक शॉ को पेंशन तक नहीं दी। कांग्रेस आर्मी चीफ की इज्जत नहीं करती है। 1962 में कांग्रेस ने नेहरू के चचेरे भाई कौल को असम नेपा का हेड बनाया। उस युद्ध में हमारे खिलाफ अमेरिका और चीन थे। जब हम हार गए तो कौल भाग आया। नेहरू ने उस युद्ध में वायुसेना का उपयोग नहीं करने दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1962,1965 और 1971 में कितने एयरक्राफ्ट गिरे यह कभी नहीं बताया। 1948 से पाकिस्तान को आईएमएफ लोन देता रहा, कांग्रेस ने कभी विरोध नहीं दिया। अग पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऋण का विरोध किया। भाजपा के लिए एक-एक नागरिक महत्वपूर्ण है। हर आतंकी को मिट्टी में मिलाएंगे। पीओके को भारत में मिलाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें