फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का कार्यकर्ताओं को संदेश, एग्जिट पोल से न घबराएं, स्ट्रांग रूम-मतगणना केंद्रों पर डटे रहें

Tue, 21 May 2019 01:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑडियो संदेश भेजकर हिम्मत से डटे रहने की अपील की है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संदेश भेजा है कि वे अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान न दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।

प्रियंका ने आगे कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बता दें कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267-350 सीटें आई हैं।

इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत के साथ डटे रहने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें