लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम शुक्रवार शाम आ गए। भाजपा की अगुवाई में एनडीए ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए लोकसभा की 542 में से 353 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए केवल 91 सीटों पर सिमट गया।
प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण से पूर्व मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर जा सकते हैं। इसके अलावा वह अपने संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने वाराणसी भी जाएंगे। हालांकि अभी इसका कार्यक्त्रस्म तय नहीं हुआ है। 2014 के नतीजे आने के बाद भी मोदी ने शपथ ग्रहण से पूर्व मां का आशीर्वाद लेने के बाद वडोदरा में मतदाताओं को धन्यवाद दिया था।
वित्तमंत्री अरुण जेटली मोदी की नई कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। खराब सेहत के कारण उन्हें इलाज के अमेरिका या ब्रिटेन जाना है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। उन्हें गृह, वित्त, विदेश या रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शुक्त्रस्वार को मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। मोदी ने ट्वीट किया, आदरणीय आडवाणी जी से मुलाकात की। भाजपा की सफलता आज इसलिए संभव हो पाई क्योंकि उनके जैसे महान नेताओं ने पार्टी निर्माण में दशकों बिताए और नई विचारधारा दी। जोशी से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा काम किया। मेरे जैसे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
हमने पार्टी का बीज लगाया था। अब देश को फल दिलाना दोनों नेताओं की जिम्मेदारी है। - मुरली मनोहर जोशी