महासंग्राम- क्या हैं जबलपुर की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान की कड़ी में हमारा पहला पड़ाव है मध्यप्रदेश के जबलपुर में। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होने हैं- 29 अप्रैल, 6, 12 और 19 मई। मतदाता चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं? वे अपने भावी सांसद या जनप्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें रखते हैं? इन्हीं तमाम सवालों और उनके जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा जबलपुर, जहां पहले चरण यानी 29 अप्रैल को ही मतदान होना है।