फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में भगवा लहर का दावा करने वाले एग्जिट पोल, कहां एनडीए को पिछड़ता बता रहे हैं?

Mon, 20 May 2019 04:11 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एग्जिट पोल में कहां पिछड़ा एनडीए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आखिरी दौर के चुनाव के बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में जहां एनडीए की सरकार बनती दिख रही है वहीं उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में उसे संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ एग्जिट पोल ऐसी ही तस्वीर पेश करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश- 80 सीट
80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां आजतक-एक्सिस पोल एनडीए को सबसे ज्यादा 62 से 68 सीटें दे रहा है, वहीं न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के हिसाब से उत्तर प्रदेश में एनडीए केवल 33 सीटों पर ही सिमट जाएगी। न्यूज नेशन भी ये संख्या 40 से नीचे दिखा रहा है।

मध्यप्रदेश- 25 सीट
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के महायुद्ध के बीच आजतक और न्यूज 18 भाजपा को 24 से 28 सीटों के आस-पास बता रहे हैं, तो वहीं न्यूज एक्स के एग्जिट पोल का मानना है कि भाजपा मात्र 18 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाएगी। 
विज्ञापन


बिहार- 40 सीट
सीटों के मामले में चौथे सबसे बड़े राज्य बिहार में न्यूज एक्स के मुताबिक एनडीए के खाते में केवल 21 सीटें जा रहीं हैं, जबकि यहां भी आजतक-एक्सिस पोल, एनडीए को बाकी एग्जिट पोल्स से ज्यादा 38-40 सीटें दे रहा है। 

झारखंड- 14 सीट
झारखंड को लेकर आजतक के एग्जिट पोल का कहना है कि एनडीए 12 से लेकर सभी 14 सीटों पर भी अपना झंडा गाड़ सकता है, जबकि न्यूज एक्स यहां एनडीए को बिल्कुल आधी यानी 7 सीटें दे रहा है। वहीं एबीपी और टाइम्स नाउ के हिसाब से भी झारखंड में भाजपा को 8 सीटें मिल रही हैं।

राजस्थान- 25 सीट
राजस्थान में न्यूज एक्स के आंकड़े कहते हैं कि भाजपा केवल 17 सीटों पर सिमट रही है। इसके साथ ही एबीपी न्यूज भी एनडीए को यहां 19 सीटें ही दे रहा है।

हरियाणा- 10 सीट
हरियाणा में आजतक, न्यूज 24 और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल्स की मानें तो एनडीए सभी 10 सीटों पर आ रही है, जबकि न्यूज एक्स के अनुसार एनडीए को यहां केवल 6 सीटें ही मिलेंगी।

छत्तीसगढ़- 11 सीट
छत्तीसगढ़ में एनडीए को न्यूज 24 और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल्स के मुताबिक 9 सीटें मिल रही हैं, जबकि न्यूज एक्स और इंडिया टीवी की मानें तो एनडीए को 4 और  5 सीटों में ही संतोष करना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल- 42 सीट
तमाम हिंसक घटनाओं के बीच हुए पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव को लेकर रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए को 18-26 सीटें मिल रही हैं, जबकि न्यूज एक्स और टाइम्स नाउ के आंकड़ों में यहां एनडीए के खाते में केवल 11 सीटें जाती दिख रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें