फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू बोले- प्रधानमंत्री बनने को मैं लालायित नहीं, चुनाव बाद सभी दल मिलकर तय करेंगे

Thu, 02 May 2019 12:28 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू के साथ राहुल गांधी(File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में कहा कि चुनाव के बाद विपक्ष के सारे दल एक साथ बैठकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए मैं लालायित नहीं हूं। अभी तीन चरणों के चुनाव होने बाकी है, इसके बाद हमलोग चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


चंद्रबाबू ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें स्वीकार हैं या नहीं! कांग्रेस भले ही राहुल गांधी को पीएम मोदी के समक्ष मजबूती से पेश कर रही है, लेकिन महागठबंधन के कई दलों के नेताओं ने उनको लेकर गाहे-बगाहे असंतुष्टि जता चुके हैं। 

बुधवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'निराश' मोदी केवल विपक्षी नेताओं के कपड़ों को लेकर चिंतित हैं। जब से उन्होंने 10 लाख रुपये का सूट पहना है, तब से उनका ध्यान सिर्फ कपड़ों पर है। वह सोचते हैं कि अन्य लोग भी इस तरह के महंगे कपड़े पहनेंगे, लेकिन विपक्षी दल पोशाक को महत्व नहीं दे रहे। केवल मोदी के लिए ही यह एक प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर समय वह नए कपड़े पहनना चाहते हैं। सुबह के समय, दोपहर के समय और शाम के समय। जब वह विदेश जाते हैं तो अलग अलग तरह का ड्रेस कोड अपनाते हैं। नायडू ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर कही जिसमें मोदी ने कथित रूप से कहा था कि तथाकथित 'महागठबंधन' 23 मई को गायब हो जाएगा और विपक्षी दल एक-दूसरे के कपड़े फाड़ देंगे। नायडू ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को धूमिल किया है।
विज्ञापन


यह भी देखें: प्रियंका गांधी के 'वोटकटवा' बयान पर क्या बोले सपा प्रमुख अखिलेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें