फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro छठे चरण में कुल 63 फीसदी मतदान, प. बंगाल में इस बार भी बंपर वोटिंग

Sun, 12 May 2019 08:51 PM IST
Avdhesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • 7 राज्यों की 59 सीटों पर हुआ मतदान  
  • उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर हुई वोटिंग
  • पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच 8 सीटों पर मतदान
विज्ञापन
हरियाणा में वोटिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:51 PM, 12-May-2019

देशभर के सात राज्यों की 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जिसमें रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों के लिए वोट डाले गए। छठे चरण के तहत मतदान बिहार में आठ सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, दिल्ली की सभी सात सीटों, झारखंड की चार सीटों, मध्य प्रदेश की आठ सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुआ।  

07:20 PM, 12-May-2019

दिल्ली में कुल 56 फीसदी वोटिंग

चांदनी चौक- 60.25%
उत्तर पूर्व दिल्ली- 58.03%
पूर्वी दिल्ली- 57.44%
नई दिल्ली- 54.03%
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 54.99%
पश्चिम दिल्ली- 55.79%
दक्षिण दिल्ली- 53.52%
 

07:03 PM, 12-May-2019

विज्ञापन
06:52 PM, 12-May-2019

06:51 PM, 12-May-2019

विदिशा संसदीय क्षेत्र की सिलवानी विधानसभा के मतदान केंद्र पिपलिया खुर्द में जितेन्द्र यादव दूल्हा बनकर घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।

विज्ञापन
06:06 PM, 12-May-2019

छठे दौर का मतदान खत्म, शाम छह बजे तक हुई 59 फीसदी वोटिंग। बंगाल में सबसे ज्यादा 80 फीसदी मतदान। 

बिहार - 55.36%
हरियाणा - 6.43%
मध्यप्रदेश - 60.30% 
उत्तर प्रदेश - 51.37%
प. बंगाल - 80.16%
झारखंड - 64.46%
दिल्ली - 55.51%
 

05:58 PM, 12-May-2019

वहीं, भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय वोट डालने के लिए राजगढ़ नहीं पहुंच पाए, उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए राजगढ़ नहीं पहुंच पाने का मुझे दुख है। अगली बार मैं भोपाल में नाम दर्ज कराऊंगा। 
 

04:48 PM, 12-May-2019

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा, वोट डालने के लिए राजगढ़ पहुंचने की कोशिश करूंगा। 
 

 

04:21 PM, 12-May-2019

04:19 PM, 12-May-2019

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी ऊषा के साथ दिल्ली के निर्माण भवन पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 
 

 

03:27 PM, 12-May-2019

दोपहर तीन बजे तक 50 फीसदी वोटिंग। 

बिहार - 44.40%
हरियाणा - 51.48%
मध्यप्रदेश - 52.44% 
उत्तर प्रदेश - 43.26%
प. बंगाल - 70.23%
झारखंड - 58.08%
दिल्ली - 44.04%

 

03:11 PM, 12-May-2019

वायुसेना प्रमुख बिरेंदर सिंह धनोआ ने परिवार सहित निर्माण विहार पोलिंग बूथ पर मतदान किया।  
 

 

02:43 PM, 12-May-2019

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में के कामराज लेन के एनपी प्राइमरी स्कूल के बूथ में मतदान किया। 
 

 

02:33 PM, 12-May-2019

दक्षिण दिल्ली के आप प्रत्याशी राघव चड्ढा का आरोप- भाजपा कार्यकर्ता संग्राम विहार के मतदाता केंद्र पर घूम रहे थे, एक शख्स ने चार बार मतदान किया। हमने 8-10 ऐसे लोगों की पहचान की और एक को रंगे हाथों पकड़ा भी। रमेश बिधूड़ी यहां बुरी तरह हार रहे हैं इसलिए इस तरह के दांवपेच चल रहे हैं।  
 

 

02:06 PM, 12-May-2019

01:49 PM, 12-May-2019

दोपहर 1 बजे तक देश में 39.65 फीसदी वोटिंग की खबर है। बंगाल 55 फीसदी के साथ सबसे आगे बना हुआ है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में करीब 33 फीसदी मतदान हुआ है। 

01:12 PM, 12-May-2019

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिमी मेदिनीपुर के रामपुरा मतदान केंद्र पर टीएमसी के गुंडों ने हम पर हमला किया। हमें बूथ के अंदर जाने से रोका गया। ये लोगों को मतदान करने से रोक रहे हैं। 

12:48 PM, 12-May-2019

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि आजमगढ़ में छह जगहों पर ईवीएम में खराबी की वजह से देर से मतदान शुरू हो सका। 

12:27 PM, 12-May-2019

दोपहर 12 बजे तक देश में 25.13 फीसदी मतदान की खबर है। हर चरण की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल वोटिंग के मामले में अव्वल नंबर पर है तो दिल्ली 19.55 फीसदी के साथ सबसे नीचे है।

12:23 PM, 12-May-2019

वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा, "ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के लिए लड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट डाला है।"
 

 

11:49 AM, 12-May-2019

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय जाकर किया मतदान।
 

 

11:35 AM, 12-May-2019

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव दिल्ली के डीपीएस मथुरा रोड वाले मतदान केंद्र पर पत्नी रोमा देव और बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे।
 

 

11:34 AM, 12-May-2019

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के निर्माण भवन में बने मतदान केंद्र में डाला वोट।
 

 

11:30 AM, 12-May-2019

Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi arrives to cast her vote at a polling booth in Nirman Bhavan.

11:27 AM, 12-May-2019

11:18 AM, 12-May-2019

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली के औरंगजेब लेन में किया मतदान।
 

 

11:17 AM, 12-May-2019

11:09 AM, 12-May-2019

दिल्ली के सबसे बुजर्ग मतदाता ने किया वोट, 111 साल के हैं बचन सिंह। संत गढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्र में वोटिंग।
 

 

10:52 AM, 12-May-2019

10:49 AM, 12-May-2019

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस में डाला वोट।
 

 

10:27 AM, 12-May-2019

पश्चिम बंगाल: घाटल से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के काफिले पर हमला। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप।
 

 

10:16 AM, 12-May-2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नई दिल्ली के औरंगजेब लेन में वोटिंग के लिए पहुंचे। वोटिंग के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल ने कहा कि बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वो चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया। 
 

 

10:06 AM, 12-May-2019

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने जंगपुरा के कमला नेहरू सरकारी विद्यालय में किया मतदान। उनका मुकाबला भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। 
 

 

09:50 AM, 12-May-2019

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के मतदान केंद्र 60 पर डाला वोट। उनके खिलाफ कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे मैदान में हैं। 
 

09:21 AM, 12-May-2019

सुबह 9 बजे तक देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर 6.39 फीसदी मतदान की खबर है। सबसे ज्याजा झारखंड में 13 फीसदी और सबसे कम दिल्ली में 3.79% वोटिंग हुई है। 

09:16 AM, 12-May-2019

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के एक मतदान केंद्र पहुंचकर की वोटिंग।
 

 

09:12 AM, 12-May-2019

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में मतदान।
 

 

09:11 AM, 12-May-2019

राष्ट्रपति भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मतदान। 
 

 

09:08 AM, 12-May-2019

-केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी की गठबंधन के उम्मीदवार सोनू सिंह से बहस हो गई। मेनका गांधी ने सोनू के समर्थकों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया था।
 

 

08:52 AM, 12-May-2019

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा:

सुप्रभात दिल्ली। वोट डालने जरूर जाना। जिसने आपके काम किए उनको वोट देना। नफरत और जहर फैलाने वालों को और दिल्ली के काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है।

08:47 AM, 12-May-2019

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन पूर्व में डाला वोट।
 

08:15 AM, 12-May-2019

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में डाला वोट।
 

 

07:58 AM, 12-May-2019

हरियाणा के करनाल में मतदान केंद्र 152 के बाहर लगी महिला मतदाताओं की कतार।
 

 

07:53 AM, 12-May-2019

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पत्नी के संग वोटिंग करने पहुंची। गंभीर के सामने आप से आतिशी मार्लेना और कांग्रेस से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं।

07:42 AM, 12-May-2019

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सजग मतदाता का फर्ज निभाते हुए सुबह सवेरे ही मतदान किया। वो गुरुग्राम के वोटर हैं।

07:37 AM, 12-May-2019

भोपाल की भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में मतदान किया है। इससे पहले वो हनुमान मंदिर में प्रार्थना के लिए भी पहुंची थीं। उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह हैं।
 

 

07:28 AM, 12-May-2019

Lok Sabha Chunav 2019 Updates:
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं। 2014 में भाजपा ने इन सातों सीटों पर कब्जा किया था। देखिए चांदनी चौक सीट पर वोटिंग की ये तस्वीर।



 

07:12 AM, 12-May-2019

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हनुमान मंदिर में माथा टेका। आज भोपाल में भी वोट डाले जा रहे हैं। साध्वी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह से है। 

07:02 AM, 12-May-2019

देश के सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। जहां दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। 

06:57 AM, 12-May-2019

बंगाल में मतदान से पहले ही हिंसा देखने को मिल रही है। मिदनापुर में भाजपा के दो नेताओं को गोली मारे जाने की खबर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बीती रात झाड़ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह का शव मिला है।

06:53 AM, 12-May-2019

#VoteKaro छठे चरण में कुल 63 फीसदी मतदान, प. बंगाल में इस बार भी बंपर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। बता दें कि यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय लोकसभा की 483 सीटों का चुनाव पूरा हो जाएगा। इस चरण में हरियाणा की सभी 10 तथा दिल्ली की सभी सात सहित बिहार, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल की 8-8, झारखंड की 4 तथा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस चरण में 10.16 करोड़ लोग 1.13 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे। इसमें 5.42 करोड़ पुरुष और 4.74 करोड़ महिला मतदाता हैं। 769 निर्दलीय सहित कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने 54, बसपा ने 49 तथा कांग्रेस ने 46 प्रत्याशी उतारे हैं। इस चरण की 59 में से 34 ‘रेड अलर्ट सीट’ हैं। 
जहां तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इस चरण के 20 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे हैं। 54 प्रत्याशी करोड़पति हैं। रविवार को ही पश्चिम बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों में भी दो पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी। यहां पांचवें चरण में मतदान हुआ था लेकिन हिंसा के चलते आयोग ने मतदान निरस्त कर दिया।

अखिलेश सहित चार पूर्व सीएम मैदान में

इस चरण में चार पूर्व सीएम-शीला दीक्षित, दिग्विजय सिंह, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अखिलेश यादव मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की सियासी किस्मत भी इसी चरण में तय होगी। दिल्ली में की भाजपा ने मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस जैसे सितारों को तो, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा मुक्केबाज विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। आप से आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय मैदान में हैं। आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेशलाल उर्फ निरहुआ को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने भाजपा से मालेगांव ब्लास्ट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिलने से भोपाल सीट पर दुनियाभर की निगाह है। भाजपा ने ‘हिंदू आतंकवाद’ को मुद्दा बनाकर साध्वी के बहाने ध्रुवीकरण की कोशिश की है तो दिग्विजय ने ‘मिस्टर बंटाधार’ की छवि से निकलने की लड़ाई लड़ी। टिकट मिलने के बाद शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देकर घिरी साध्वी को माफी मांगनी पड़ी। 

वहीं, विवादित बयानों के लिए चर्चित दिग्विजय ने प्रचार के दौरान खुद को ‘सच्चा हिंदू’ दिखाने के लिए वह सब किया, जिसे निजी मानकर वे जाहिर करने में परहेज करते थे। चाहे गाय को चारा खिलाना हो या हजारों साधु-संतों के पूजा करना और भगवा झंडे लेकर रोड-शो करना हो।

59 में 44 भाजपा जीती थी

2014 में भाजपा ने इन 59 में 45 सीटें अकेले जीती थी। उसकी सहयोगी लोजपा को एक सीट मिली थी। जबकि तृणमूल कांग्रेस को 8, कांग्रेस-आइएनएलडी को 2-2 और सपा को एक सीट मिली थी।

19 को आखिरी चरण 59 सीटों पर

आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा। इसमें वाराणसी, गोरखपुर सहित यूपी की 13 तथा 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट पड़ेंगे। पंजाब की सभी 13, हिमाचल की सभी 4, मप्र और बिहार की 8-8, पश्चिम बंगाल की 9, झारखंड की 3, चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है। मतगणना 23 मई को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें