फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण: किस राज्य में हुई कितनी हुई वोटिंग, जानिए दिनभर का घटनाक्रम

Thu, 18 Apr 2019 08:51 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा पूर्व सीट पर नहीं हुआ मतदान
  • पश्चिम बंगाल के रायगंज में हिंसा, लाठीचार्ज, आंसू गैस भी छोड़े
  • ये दिग्गज मैदान में- एचडी देवगौड़ा, फारूक अब्दुल्ला, जीतेंद्र  सिंह, कनिमोझी, सुशील कुमार शिंदे, हेमा मालिनी, राज बब्बर
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:52 PM, 18-Apr-2019

दूसरे दौर का मतदान प्रतिशत


उत्तर प्रदेश - 62.30% 

बिहार - 62% 

ओडिशा -64 %  

छत्तीसगढ़ - 71%  

कर्नाटक - 61.84%

पुड्डुचेरी - 78%

तमिलनाडु- 72%

जम्मू-कश्मीर - 43.40% 

प. बंगाल - 76.03% 

मणिपुर - 74.30% 

असम -  73% 

महाराष्ट्र - 62% 


 

06:12 PM, 18-Apr-2019

दूसरे चरण का मतदान खत्म। अब तक 61 फीसदी वोटिंग हुई। 
 

 

05:08 PM, 18-Apr-2019

दोपहर तीन बजे तक वोटिंग

महाराष्ट्र - 46.63%
तमिलनाडु - 52.02%
ओडिशा - 53%
मणिपुर - 67.5%
उत्तर प्रदेश - 50.39%
कर्नाटक- 49.26%
 

विज्ञापन
04:49 PM, 18-Apr-2019

कर्नाटक- 107 वर्ष की पद्म पुरस्कार विजेता सालमरादा थिमक्का ने बंगलूरू ग्रामीण सीट पर मतदान किया। 
 

 

04:13 PM, 18-Apr-2019

विज्ञापन
04:10 PM, 18-Apr-2019

प. बंगाल में तीन बजे तक 65.43 फीसदी: जलपाईगुड़ी- 71.32 फीसदी, दार्जीलिंग 63.14 फीसदी, रायगंज 61.84 फीसदी। 
 

 

04:09 PM, 18-Apr-2019

मणिपुर के इंफाल में एक मतदान केंद्र।
 


 

03:45 PM, 18-Apr-2019

दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत

बिहार— 45.77 फीसदी 
उत्तर प्रदेश— 50.39 फीसदी
छत्तीसगढ़— 59.72 फीसदी
कर्नाटक— 49.26 फीसदी

03:19 PM, 18-Apr-2019

ओडिशा: गंजम में मतदान करने के लिए लाइन में लगे 95 साल के शख्स की मौत। अचानक गिर पड़ा था शख्स, अस्पताल ले जाने से पहले ही हुई मृत्यु। 

 

03:13 PM, 18-Apr-2019

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके परिवार ने राजनांदगांव संसदीय सीट के लिए मतदान किया। 
 

 

02:51 PM, 18-Apr-2019

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 35 फीसदी मतदान। 

02:39 PM, 18-Apr-2019

जम्मू कश्मीर: 
मतदान के बीच बडगाम में पत्थरबाजी की खबर। दोपहर एक बजे तक यहां महज 11.4 फीसदी मतदान हुआ। 

02:24 PM, 18-Apr-2019

पश्चिम बंगाल:
चोपरा में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प की खबर है। इस झड़प के दौरान ईवीएम मशीन में भी तोड़फोड़ की गई है। मामले की जांच चल रही है। 
 



इधर, उत्तर प्रदेश समेत देश भर में मतदान केंद्रों पर कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां देखें एक झलक:

01:52 PM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
फतेहपुर सिकरी के मंगोली काला गांव में सिंचाई सुविधा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र संख्या 41 के मतदान कर्मी ने बताया कि दोपहर दो बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। 
 

01:47 PM, 18-Apr-2019

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश — 39 फीसदी
पश्चिम बंगाल —51.60 फीसदी 
कर्नाटक— 36.31 फीसदी
मणिपुर—49.7 फीसदी
छत्तीसगढ़— 47.02 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 29.6 फीसदी 

01:26 PM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
अलीगढ़ के बिजौना बुजुर्ग में मतदान का बहिष्कार, सूना पड़ा है पोलिंग बूथ। यहां सुबह 11 बजे तक 23.81 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

लोकतंत्र के इस महापर्व की ताजा रिपोर्ट देखें 

01:16 PM, 18-Apr-2019

बिहार में 12 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुए। भागलपुर में 23 फीसदी, बांका में 28 फीसदी, कटिहार में 25 फीसदी, पूर्णिया में 26 फीसदी और किशनगंज में करीब 28 फीसदी वोटिंग हुई है। 


 

01:03 PM, 18-Apr-2019

कर्नाटक:
मंत्री डीके शिवकुमार ने कनकपुरा में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

 

12:54 PM, 18-Apr-2019

पश्चिम बंगाल:
रायगंज में हुई हिंसा के दौरान सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनके वाहन पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनके वाहन के शीशे भी तोड़े गए हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। 
 

 

12:33 PM, 18-Apr-2019

कर्नाटक:
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उनके बेटे यतीन्द्र सिद्दारमैया ने मैसूर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

 

12:29 PM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश: 
अमरोहा से भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ने फेक वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुर्का में आनेवाली महिलाओं की जांच नहीं की जा रही है। मैंने सुना कि बुर्का पहने एक आदमी भी पकड़ा गया था। 
 

12:26 PM, 18-Apr-2019

महाराष्ट्र में मिसाल:
बुलधाना के मतदान केंद्र संख्या 193 पर नि:शक्त मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि यहां सारे नि:शक्त कर्मी ही मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए सारे नि:शक्त मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। 
 

 

11:39 AM, 18-Apr-2019

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश— 8 सीट— 24.13 फीसदी
मणिपुर— 1 सीट—32.18 फीसदी
छत्तीसगढ़— 3 सीट— 26.2 फीसदी
बिहार— 5 सीट— 18.97 फीसदी
असम— 5 सीट— 26.39 फीसदी
तमिलनाडु— 38 सीट— 30.62 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 2 सीट— 17.8 फीसदी
कर्नाटक— 14 सीट— 19.58 फीसदी

11:36 AM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद किया जाएगा। उनपर आरोप है कि वह कमल फूल लगा पट्टा पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। वह बूथ पर ही सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे। बुलंदशहर डीएम ने इसकी पुष्टि की है। 

11:11 AM, 18-Apr-2019

पश्चिम बंगाल के रायगंज में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम को हल्की चोटें भी आई हैं। रायगंज लोकसभा क्षेत्र के इस्लामपुर में सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम की गाड़ी पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई, हालांकि मो. सलीम सुरक्षित बताए गए हैं। हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज भी किया है। आंसू गैस के गोले भी छोड़े जाने की खबर है। 
 

11:07 AM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
मथुरा से भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा में जो भी विकास दिखता है, केवल उनकी कोशिशों का नतीजा है। सपा और बसपा यहां एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त रही है। उन्होंने कहा कि यहां भी मोदी लहर है। 
 

 

10:59 AM, 18-Apr-2019

असम के सिलचर की निवर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सुष्मिता देव ने अपनी मां और बहन के साथ मतदान किया। 

 

10:51 AM, 18-Apr-2019

Lok Sabha Election 2019 Voting Phase 2
कर्नाटक: 

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर पार्टी के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने अपनी पत्नी के साथ अपना वोट डाला। 
 



 

 

10:50 AM, 18-Apr-2019

किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मो जावेद का आरोप- कांग्रेस का बटन दबाने पर जदयू को जा रहा है वोट। यहां जदयू के महमूद अशरफ से उनकी टक्कर है।

10:47 AM, 18-Apr-2019

बिहार:
केंद्रीय मंत्री और बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में अपने बेटे अर्जित चौबे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट डाला। भागलपुर सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से महत्वपूर्ण पार्टी और पार्टी से महत्वपूर्ण देश रहा है। मालूम हो कि यहां से भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का टिकट काटकर जदयू के अजय मंडल को मैदान में उतारा गया है। 
 

 

10:41 AM, 18-Apr-2019

पश्चिम बंगाल के रायगंज में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें। नियंत्रण के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने किया लाठीचार्ज। 

10:35 AM, 18-Apr-2019

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने आगरा के राधा वल्लभ इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 
 

 

10:20 AM, 18-Apr-2019

सुबह 10 बजे तक बिहार में 19.5 फीसदी मतदान। 
 



छत्तीसगढ़ के कांकेड़ में हृदयगति रुकने से मतदान कर्मी की मौत। यह घटना कांकेड़ के मतदान केंद्र संख्या 186 पर हुई। 
 


 

10:09 AM, 18-Apr-2019

जम्मू कश्मीर के कठुआ से मतदान की खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। यहां मतदान केंद्र संख्या दो पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग बीमार महिला जोगिंदरो देवी अपना वोट डालने  पहुंचीं। वोट डालने के बाद वह वापस अस्पताल जाएंगीं। 
 

 

10:06 AM, 18-Apr-2019

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में वंशवाद महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की समस्याएं मूल मुद्दा है। केवल वंशवाद और क्षेत्रीय राजनीति के कारण देश के कई राज्यों में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की आलोचनाओं से परेशान नहीं हूं। 
 

 

09:52 AM, 18-Apr-2019

अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम चीफ टीटीवी दिनाकरण ने चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट के बसंत नगर में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

 

09:48 AM, 18-Apr-2019

बिहार के भागलपुर से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। यहां के मतदान केंद्र संख्या 39 पर 90 वर्षीय उर्मिला और उषा देवी अपना वोट डालने पहुंची। 
 

 

09:43 AM, 18-Apr-2019

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक नवविवाहित जोड़ा शादी के परिधान में ही वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा। नवविवाहित जोड़े ने कहा कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने और अपना कर्तव्य निभाने को वोट डालने पहुंचे हैं। 
 

09:23 AM, 18-Apr-2019

सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत
असम— 5 सीट— 9.51 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 2 सीट— 0.99 फीसदी
कर्नाटक— 14 सीट— 1.14 फीसदी
महाराष्ट्र— 10 सीट— 0.85 फीसदी
मणिपुर— 1 सीट— 1.78 फीसदी
ओडिशा— 5 सीट— 2.15 फीसदी
तमिलनाडु— 38 सीट— 0.81 फीसदी
उत्तर प्रदेश— 8 सीट— 3.99 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 3 सीट— 0.55 फीसदी
छत्तीसगढ़— 3 सीट— 7.75 फीसदी
पुद्दुचेरी— 1 सीट— 1.62 फीसदी

09:18 AM, 18-Apr-2019

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इंफाल में अपना वोट डाला। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई में डीएमके महासचिव के अनबड़गन ने मतदान किया।
 


 

09:12 AM, 18-Apr-2019
Karnataka Dy Cm G Parmeshwara with Wife - फोटो : ANI

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और उनकी पत्नी कनिका परमेश्वरी ने तुमकुर लोकसभा क्षेत्र के कोराटागेरे में अपना वोट डाला। इधर, बंगलूरू में आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसाबले ने सेशाद्रिपुरम में बूथ संख्या 45 पर मतदान किया। 
 

 

09:04 AM, 18-Apr-2019

ओडिशा:
बोलनगिर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 261 और 263 में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ था। मशीनें ठीक कर दी गई हैं और मतदान जारी है। 
 

 

08:56 AM, 18-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
मथुरा के गोवर्धन तहसील अंतर्गत गंथोली गांव के बूथ संख्या 46 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है। यहां मतदाता बड़ी संख्या में कतार में लगे हुए हैं और मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

08:55 AM, 18-Apr-2019

बिहार के कटिहार में मतदान केंद्र के बाहर दिखा कांग्रेस का झंडा। यहां से कांग्रेस के टिकट पर तारिक अनवर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जदयू से पूर्व मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी मैदान में हैं। 
 

 

08:53 AM, 18-Apr-2019

पुद्दुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, तमिलनाडु के चेन्नई में कमल हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन ने मतदान किया। सभी कुछ देर पहले तक कतार में लगे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
 

 

08:43 AM, 18-Apr-2019

फिल्मों से राजनीति में आए दक्षिण अभिनेता प्रकाश राज ने अपना वोट डाला। वह बंगलूरू मध्य लोकसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। 

 

08:39 AM, 18-Apr-2019

महाराष्ट्र:
भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की सीट रही बीड में पांच जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब होने की खबर है। जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, गेउरई, मजलगांव, केज, अष्ठी और पराली में मशीनें खराब हुई थीं, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया। सभी जगहों पर मतदान जारी है। 
 

 

08:33 AM, 18-Apr-2019

पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अपना वोट डाला। 

 

08:28 AM, 18-Apr-2019

आठ बजे तक बिहार में 5.73 फीसदी वोटिंग, पांच सीटों पर हो रहा मतदान|
 

 

08:22 AM, 18-Apr-2019

मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने राजधानी इंफाल के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 
 

 

08:21 AM, 18-Apr-2019

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना वोट डाला। कुछ देर पहले ही वह दक्षिण बंगलूरू के जयनगर में मतदान केंद्र पहुंची थीं। 


 

08:15 AM, 18-Apr-2019

पुद्दुचेरी:
केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी मतदान करने पहुंची। वोटिंग के लिए वह कतार में खड़ी दिखीं। 

 

08:12 AM, 18-Apr-2019

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीसामी ने अपना वोट डाला। सेलम के एडापड्डी में उन्होंने मतदान किया। 
 

 

08:10 AM, 18-Apr-2019

असम के उत्तरी दिनाजपुर में एक पोलिंग बूथ पर खराब हुई मशीन ठीक हो गई है। अधिकारी शहादत अली ने बताया कि वीवीपैट मशीन अब ठीक हो चुकी है और मतदान जारी है। 
 

 

08:06 AM, 18-Apr-2019

तमिलनाडु:
फिल्मों से राजनीति में आए कमल हासन अपनी अभिनेत्री बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने चेन्नई के अलवरपेट स्कूल, बूथ संख्या 27 पहुंचे हैं। कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम भी इस लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों को कड़ी चुनौती दे रही है। 
 

 

07:58 AM, 18-Apr-2019

कर्नाटक:
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दक्षिण बंगलूरू लोकसभा सीट के जयनगर पोलिंग बूथ संख्या 54 पर अपना वोट डालने पहुंची। यहां से भाजपा ने युवा नेता तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है। 
 

 

07:47 AM, 18-Apr-2019

पश्चिम बंगाल के रायगंज लोकसभा सीट के उत्तरी दिनाजपुर में इस्लामपुर स्कूल में ईवीएम मशीन काम नहीं करने के कारण अबतक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। 
 

 

07:42 AM, 18-Apr-2019

तमिलनाडु के शिवगंगा में कीर्ति चिदंबरम के परिवार से नलिनी चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम ओर उनकी पत्नी श्रीनिधि रंगराजन ने अपना वोट डाला। 
 

 

07:40 AM, 18-Apr-2019

असम के सिलचर में मतदान शुरू होते ही वीवीपैट मशीन खराब हो गई। इससे मतदान बाधित हुआ। अधिकारी मशीन ठीक करने में लगे हैं। 
 

 

07:32 AM, 18-Apr-2019

महाराष्ट्र के सोलापुर में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और तमिलनाडु के शिवगंगा में पी चिदंबरम ने अपना वोट डाला। 
 



चिदंबरम यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। तमिलनाडु की 38 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जबकि एक सीट वेल्लोर पर मतदान रद्द किया जा चुका है। 
 


 

07:26 AM, 18-Apr-2019

दक्षिण के सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने अपना वोट डाला। 
 

 

07:00 AM, 18-Apr-2019

दूसरा चरण: किस राज्य में हुई कितनी हुई वोटिंग, जानिए दिनभर का घटनाक्रम

दिल्ली की सत्ता के महा-रण के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों सहित 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। बूथ केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइने लग गई हैं। देशभर में 1.81 लाख मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में होने वाला त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट का मतदान सुरक्षा कारणों से 23 अप्रैल को होगा। जबकि तमिलनाडु की वेल्लोर सीट का चुनाव डीएमके नेता के पास 12 करोड़ रुपए कैश मिलने पर रद्द कर दिया गया है।

दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10,  बिहार, असम और ओडिशा की 5-5, प. बंगाल व छत्तीसगढ़ की 3-3, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर और पुड्डुचेरी की 1-1 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही उड़ीसा विधानसभा की 35 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 15.80 करोड़ मतदाता 1,602 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का फैसला करेंगे। यूपी की मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस सीट पर 1.41 करोड़ मतदाता 85 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 

तय होगी हेमा, राज बब्बर की किस्मत

दूसरे चरण में यूपी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी फतेहपुर सीकरी में 15 और सबसे कम नगीना में सात हैं। कुल 10 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, उनमें मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के राजबब्बर, यूपी के कैबिनेट मंत्री और आगरा से भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली प्रमुख हैं। 2014 में सभी आठ सीटें भाजपा के पास थीं।

इनकी दिग्गजों की परीक्षा भी आज

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा-तुमकुर (कर्नाटक), फारूक अब्दुल्ला-श्रीनगर, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह-उधमपुर (जम्मू-कश्मीर), कनिमोझी तुत्तुकुडी (तमिलनाडु ), सुशील कुमार शिंदे-सोलापुर (महाराष्ट्र)।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें