फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro चौथे चरण में हुआ 64 फीसदी मतदान, बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग

Mon, 29 Apr 2019 08:21 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर हो रही है वोटिंग 
  • इस चरण में कई दिग्गजों के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है
  • प. बंगाल में कई जगहों पर झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज
  • आसनसोल में बाबुल सुप्रियो की कार पर हमला, शीशे तोड़े
  • कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली 
  • मुंबई में फिल्म सितारों-दिग्गज हस्तियों ने मतदान किया
विज्ञापन
Clash in Asansol during poll - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:15 PM, 29-Apr-2019

07:39 PM, 29-Apr-2019

शाम छह बजे तक वोटिंग-

मध्य प्रदेश - 65.77 फीसदी
बिहार - 58.90 फीसदी
महाराष्ट्र - 58.23 फीसदी
प. बंगाल - 76.44 फीसदी
राजस्थान - 64.50 फीसदी
झारखंड - 63.39 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 57.58 फीसदी
जम्मू कश्मीर - 9.79 फीसदी
ओडिशा - 68 फीसदी 

07:04 PM, 29-Apr-2019

आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन ने कहा, मैंने अभी तक अपने वरिष्ठों से मुलाकात नहीं की है, जब हम मिलेंगे तो पता चलेगा की कहां हिंसा हुई है। थोड़ा तो होगा ही, हर जगह होता है, पहले के मुकाबले कम हिंसा हुई है।  
 

 

विज्ञापन
06:08 PM, 29-Apr-2019

#VoteKaro शाम छह बजे तक 59 फीसदी मतदान। 

05:38 PM, 29-Apr-2019

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री व आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। सुप्रियो पर बूथ नंबर 199 में जबरन घुसने और पोलिंग एजेंट और एक अधिकारी को धमकाने का आरोप।  
 
 

विज्ञापन
05:37 PM, 29-Apr-2019


05:03 PM, 29-Apr-2019

04:48 PM, 29-Apr-2019

मुंबई- शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ बांद्रा बूथ पर वोट डाला। 
 

 

04:39 PM, 29-Apr-2019

बीजू जनता दल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा ने बूथ कैप्चरिंग की है। पार्टी ने लिखा कि भाजपा के गुंड़ों ने जाजपुर संसदीय क्षेत्र के बारी विधानसभा क्षेत्र में 12 बूथों को लूटा। 
 

03:59 PM, 29-Apr-2019

दोपहर तीन बजे तक 49 फीसदी वोटिंग हुई। 
 

 

03:37 PM, 29-Apr-2019

जम्मू-कश्मीर के बूथ नंबर 63 बुमथान, काजीगंज में वोटिंग। 
 


 

02:57 PM, 29-Apr-2019

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद जहां भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंचा और बूथों पर हर हाल में केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की, तो वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने भी पत्र लिखकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। वीरभूम जिले में एक बूथ पर हुई हवाई फायरिंग पर टीएमसी ने आयोग को लिखा कि हवाई फायरिंग कर केंद्रीय बल मतदाताओं के बीच आतंक फैला रहे हैं। 
 

02:34 PM, 29-Apr-2019

दोपहर 2 बजे तक 38.63 फीसदी मतदान हुआ।
 

 

01:59 PM, 29-Apr-2019

क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर ने पत्नी डॉ. अंजलि और बच्चों के साथ वोट डाला। 
 

01:55 PM, 29-Apr-2019

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपना वोट डाला।
 

 

01:41 PM, 29-Apr-2019

दोपहर एक बजे तक 38.39 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश— 34.19 फीसदी
बिहार— 37.71 फीसदी
मध्य प्रदेश— 43.39 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 52.37 फीसदी
महाराष्ट्र—29.25 फीसदी
ओडिशा— 35.79 फीसदी
झारखंड— 44.90 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 6.66 फीसदी
राजस्थान— 28.49 फीसदी

01:38 PM, 29-Apr-2019

मुंबई: 
उत्तर प्रदेश के अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पति जुबीन ईरानी के साथ वर्सोवा में अपना वोट डाला।
 

01:29 PM, 29-Apr-2019

पश्चिम बंगाल में आसनसोल और बीरभूम में बवाल की खबरों के बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्तार अब्बास नकवी और वियज गोयल शामिल थे। आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद नकवी ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल में हिंसा का मुद्दा उठाया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की नियुक्ति की मांग की गई है। 
 

01:10 PM, 29-Apr-2019

बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों इशा देओल और अहाना देओल के साथ मुंबई के विले पार्ले स्थित एक बूथ में मतदान किया। 
 

 

12:52 PM, 29-Apr-2019

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान एक बार फिर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सुबह आसनसोल में केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर हमला और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद अब बीरभूम में हिंसा होने की खबर है। खबरों के अनुसार, बीरभूम में एक बूथ पर तोड़फोड़ की गई है। वहीं, फायरिंग करने की भी सूचना है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीरभूम जिला के नानूर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं किए जाने को लेकर झड़प शुरू हुई। इसके बाद टीएमसी की महिला समर्थकों ने बवाल काटा। महिलाओं के आक्रामक प्रदर्शन के बीच पुलिस दोनों गुटों को समझाने में लगी थी। 
 

12:02 PM, 29-Apr-2019

महाराष्ट्र:
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं। इस दौरान सैफ अली खान उनके साथ नहीं दिखे।



 

11:48 AM, 29-Apr-2019

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई के खार में अपना वोट डाला। 
 

11:26 AM, 29-Apr-2019

सुबह 11 बजे तक 22.95 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश—21.18 फीसदी
बिहार— 18.26 फीसदी
मध्य प्रदेश— 26.82 फीसदी
पश्चिम बंगाल—34.61 फीसदी
महाराष्ट्र—15.13 फीसदी
ओडिशा— 19.29 फीसदी
झारखंड— 29.21 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 3.74 फीसदी
राजस्थान— 28.49 फीसदी




 

11:23 AM, 29-Apr-2019

जम्मू कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी है। 
 

11:10 AM, 29-Apr-2019

मुंबई में अनुपम खेर ने किया मतदान। 
 

 

10:37 AM, 29-Apr-2019

मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ वोट डाला। दोनों ने युवाओं और अन्य मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 
 


इधर, एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष दीपक पारेख ने पेद्दार रोड स्थित मतदान केंद्र संख्या 40-41 पर  अपना वोट डाला। 
 

09:56 AM, 29-Apr-2019

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के जुहू इलाके में बूथ पर अपना मतदान किया। 
 

09:51 AM, 29-Apr-2019

सुबह नौ बजे तक 10.27 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश—9.72 फीसदी
बिहार— 10.76 फीसदी
मध्य प्रदेश—11.39 फीसदी
पश्चिम बंगाल—16.61 फीसदी
महाराष्ट्र—6.29 फीसदी
ओडिशा— 8.34 फीसदी
झारखंड— 12 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 0.68 फीसदी
राजस्थान— 12.26 फीसदी


 

09:36 AM, 29-Apr-2019

आसनसोल से भाजपा के निवर्तमान सांसद बाबुल सुप्रियो और टीएमसी से अभिनेत्री मुनमुन सेन उम्मीदवार हैं। इस झड़प के बीच भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। टीएमसी के लोगों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह सुबह से अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जा रहे थे, लेकिन जेमुआ में उन्हें घेर लिया गया। उनकी गाड़ी पर हमला किया गया और लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। 
 

09:09 AM, 29-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
कन्नौज लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 35 और 435 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान अबतक शुरू नहीं हो पाया है। मतदाता कतार में लगे हुए हैं। 
 



जम्मू कश्मीर:
इधर, जम्मू कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए कुलगाम जिले में वोटिंग जारी है। 
 

 

08:45 AM, 29-Apr-2019

मध्य प्रदेश :
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के शिकापुर में अपना वोट डाला। छिंदवाड़ा सीट से उनके बेटे नकुल नाथ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 
 

 

08:42 AM, 29-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज वोट डालने पहुंचे, लेकिन उन्होंने संयम नहीं दिखाया। सुबह से कई दिग्गजों ने कतार में लगकर वोट डाला, लेकिन साक्षी महाराज ने लाइन तोड़कर अपना वोट डाला। कुछ दिन पहले उन्होंने वोट नहीं देने पर श्राप देने वाला विवादित बयान दिया था। 

 

08:38 AM, 29-Apr-2019

पश्चिम बंगाल: 
आसनसोल लोकसभा सीट के जेमुआ में मतदान केंद्र संख्या 222 ओर 226 पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह करीब 09:45 तक यहां वोटिंग रुकी हुई है और मतदाता प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 

08:26 AM, 29-Apr-2019

वोट डालने बूथ पहुंचे कन्हैया कुमार ने कहा कि बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को मुंह की खानी होगी। कन्हैया यहां से सीपीआई के उम्मीदवार हैं। उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजद प्रत्याशी तनवीर आलम से है। 
 

08:06 AM, 29-Apr-2019

महाराष्ट्र:
मुंबई के वर्ली सी फेस इलाके में एक बुजुर्ग दंपति अपना वोट डालने पहुंचे। 
 

07:52 AM, 29-Apr-2019

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद अपने ट्विटर एकाउंट पर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की अपील की। उन्होंने लिखा—
पहले मतदान फिर कोई काम ..मैंने अपना कर्तव्य निभाया ...आपलोग भी पहले मतदान करे।
 

07:50 AM, 29-Apr-2019

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लगे। 
 

 

07:46 AM, 29-Apr-2019

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने मुंबई के बांद्रा इलाके में बूथ संख्या 283 पर अपना वोट डाला। 
 

07:37 AM, 29-Apr-2019

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास मुंबई में मतदान के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
 

 

07:37 AM, 29-Apr-2019

मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन ने वर्ली के पोलिंग बूथ नंबर 48 में मतदान दिया।
 

 

07:32 AM, 29-Apr-2019

मुंबई के जीडी सोमानी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने डाला अपना वोट।
 

 

07:31 AM, 29-Apr-2019

बिहार की बेगूसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला अपना वोट।
 

 

07:00 AM, 29-Apr-2019

इन पर भी है देश की नजर 

चौथे चरण के मतदान में मिलिंद देवड़ा से लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त तक की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, पीपी चौधरी, बाबुल सुप्रियो और एसएस अहलूवालिया की किस्मत का भी फैसला होगा। 

06:59 AM, 29-Apr-2019

#VoteKaro चौथे चरण में हुआ 64 फीसदी मतदान, बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग

17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में यूपी की 13 सीटों, बिहार की पांच सीटों, कश्मीर की एक सीट, पश्चिम बंगाल की आठ सीट और ओडिशा की छह सीटों पर मतदान है। इसके अलावा झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह सीटों और महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में कई दिग्गजों के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें