17 वें लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल से दुखद खबर आ रही है। यहां के मुर्शिदाबाद जिले के बलिग्राम में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प में एक मतदाता की मौत हो गई है। जबकि सात अन्य के घायल होने की बात सामने आ रही है।
West Bengal: Man standing in a queue to vote killed in clashes between Congress and TMC workers in Baligram, Murshidabad. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/hkTc56cT7i
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले दूसरे चरण की वोटिंग में भी पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आई थीं लेकिन यह पहली बार है जब हिंसा में किसी मतदाता की जान गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में भी उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ के पास देसी बम मारकर मतदाताओं को डराने की कोशिश की है। यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस मतदाता की मौत हुई है वह कांग्रेसी का कार्यकर्ता है।