फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें चरण का मतदान: कहीं ग्रेनेड फेंका तो कहीं तोड़े गए ईवीएम, बंगाल में भारी हिंसा

Mon, 06 May 2019 06:37 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईवीएम-टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में हिंसा के बीच मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ बूथों पर जमकर हिंसा हुई है। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मतदान केंद्र पर ग्रेनेड हमला हुआ, तो वहीं हावड़ा बूथ पर टीएमसी सांसद सुरक्षाकर्मी से ही भीड़ गईं। बिहार के सारण के एक बूथ पर एक शख्स ने ईवीएम तोड़ दिया जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। कहां-कहां हिंसा हुई जानिए। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सात राज्यों की  51 सीटों पर मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 181 उम्मीदवार हैं। इस चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान हुआ। अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 316 गूजर टोला पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर एक महिला ने जबरन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने का आरोप लगाया। जिसे भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया और आयोग से शिकायत की। मामले में तत्काल पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया।

वहीं गोंडा में सूची में नाम न होने से गुस्साए लोगों ने बीएलओ को पीटा। कचनापुर बूथ संख्या 59 के बीएलओ की हुई पिटाई। विनय शंकर तिवारी हैं कचनापुर बूथ के बीएलओ।
विज्ञापन


बंगाल

बैरकपुर लोकसभा सीट में एक मतदान केंद्र पर हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। टीएमसी के लोगों पर वोटरों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया। उधर, हावड़ा से टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी और सुरक्षाकर्मी के बीच बूथ संख्या 49 और 50 पर झड़प हो गई। हुगली के बेलमुड़ी में एक बूथ पर भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी को एक निर्वाचन अधिकारी से उलझते देखा गया।

बिहार

बिहार के सारण में मतदान केंद्र संख्या 131 पर एक व्यक्ति रंजीत पासवान ने ईवीएम तोड़ डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के एक मतदान केंद्र पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रोहमू मतदान केंद्र पर ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। वहीं शोपियां में भी पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर आई। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें