ट्विटर पर उन्होंने आगे लिखा कि यह सच है कि मेरी इस बात से तकलीफ हो रही होगी, लेकिन जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के नेताओं ने 'सूट-बूट वाला चोर' कहा तो हमें कितनी तकलीफ होती होगी। प्रियंका संग राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा कि इन दोनों भाई-बहन ने 'चौकीदार चोर' कहा तो हमें कितनी तकलीफ पहुंचती होगी? तकलीफ और गुस्सा दोनों से मन और आत्मा भर जाता हैं।
मंगलवार को दुर्ग में की थी प्रियंका पर टिप्पणी
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिन्दुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कहा था कि पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।