फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, कहा- बूथ कैप्चरिंग के लिए अमेठी आए राहुल गांधी

Mon, 06 May 2019 10:33 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
अमेठी में मतदान जारी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी से उनके विरोधी राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग के लिए अमेठी आए हैं। इसको लेकर स्मृति ने चुनाव आयोग को ट्वीट भी किया है। स्मृति ने लिखा कि उम्मीद है कुछ एक्शन लिया जाएगा। देश की जनता को राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति के बारे में फैसला करना है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। 
विज्ञापन

 
हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी फिलहाल हरियाणा में हैं। 

आपको याद दिला दें कि 2014 चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी की मतदान केंद्र के भीतर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनको लेकर काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें