फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता की मीम वायरल करने वाली प्रियंका की रिहाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल सरकार को फटकार 

Wed, 15 May 2019 11:26 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Priyanka Sharma BJYM - फोटो : ANI
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की 'मीम' वायरल करने वाली भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका की रिहाई में देरी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की निंदा की है। प्रियंका के अधिवक्ता ने बुधवार की सुबह कोर्ट को बताया था कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रियंका को रिहा नहीं किया गया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार से जवाब मांगा तो बताया गया कि सुबह 09:40 बजे प्रियंका को रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने रिहाई में देरी के लिए फटकार लगाई। पश्चिम बंगाल पुलिस के खिलाफ इस मामले में जुलाई में सुनवाई शुरू होगी। 

विज्ञापन

  मंगलवार को रिहाई के आदेश के बावजूद बुधवार को प्रियंका को छोड़ने पर इस मामले पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने बंगाल सरकार से पूछा कि प्रियंका को तुरंत क्यों नहीं छोड़ा गया? इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तत्काल रिहाई के आदेश देते हुए पहले माफीनामा देने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में प्रियंका के वकील एनके कौल को बुलाकर अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया था। 

प्रियंका शर्मा की ओर से एनके कौल ने कोर्ट में कहा कि रिहाई से पहले प्रियंका शर्मा से लिखित माफीनामा पर हस्ताक्षर करने को कहा गया कि वह भविष्य में फिर कभी ऐसे पोस्ट नहीं करेगी। कोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रियंका को बुधवार सुबह 09:40 से 10:00 बजे के बीच छोड़ा गया। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं तो और क्या है कि 24 घंटे के अंदर आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन





इधर, प्रियंका की मां ने कहा कि उनकी बेटी अबतक उनके पास नहीं पहुंची हैं। वह अलीपुर सुधार गृह में है। वह उन्हें लेने के लिए जा रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप करके बनाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें