फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 दंगे पर बयान देकर घिरे सैम पित्रोदा बैकफुट पर आए, कहा- मेरे शब्दों को भाजपा ने ट्विस्ट किया

Fri, 10 May 2019 12:32 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI
विज्ञापन

1984 सिख दंगे को लेकर पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस को घेरे जाने के बाद प्रतिक्रिया में 'हुआ तो हुआ' कह कर घिरे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा शुक्रवार सुबह बैकफुट पर जाते दिखे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके साक्षात्कार में से 'तीन शब्द' निकाल कर गलत तरीके से पेश कर दिया गया। 

विज्ञापन

 


शुक्रवार की सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने बयान का बचाव किया। कहा कि मैं अपने सिख भाइयों-बहनों का दर्द समझता हूं। मैं समझता हूं कि 1984 में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे तीन शब्द को गलत तरीके से पेश कर वास्तविकता से दूर भाग रही है और हमें बांटकर अपनी नाकामियां छिपा रही है। दुखद है कि उनके पास बताने को कुछ भी सकारात्मक नहीं है।
 


उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और राहुल गांधी ने कभी भी किसी जाति-पंथ के आधार पर लोगों को बांटकर टारगेट नहीं किया है। ऐसा करना भाजपा के नेताओं की आदत रही है, क्योंकि वह अपनी परफॉर्मेंस पर, देश को आगे ले जाने के लिए अपने विजन पर बात ही नहीं कर सकते। उनके पास बेरोजगारी दूर करने को लेकर कोई विजन ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भाषण में घेरा था, पित्रोदा ने दी थी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान की अपनी चुनावी सभा में सिख दंगे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इन्हें अपने पूर्वजों के नाम पर वोट तो चाहिए, लेकिन जब उन्हीं के कारनामे खंगाले जाते हैं तो इन्हें मिर्च लग जाती है...कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि 1984 के सिख दंगों का हिसाब कौन देगा? 

इस पर सैम पित्रोदा ने कहा था कि
अब क्या है 84 का? आपने (मोदी) क्या किया है पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार पैदा करने के लिए वोट दिया गया था, 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट मिले थे, आपने वो भी नहीं किया। 

अमित शाह और प्रकाश जावड़ेकर भड़के

सैम के बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पित्रोदा के इस बयान वाला वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा- देश मर्डरर कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी की मांग की थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सैम के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए था, उसपर गलतबयानी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें