फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 बयान पर सैम पित्रोदा की सफाई, कहना था- 'जो हुआ बुरा हुआ' लेकिन 'बुरा' की हिंदी याद नहीं आई

Fri, 10 May 2019 06:41 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI
विज्ञापन
1984 सिख दंगों पर सैम पित्रोदा का बयान हुआ तो हुआ कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के जबर्दस्त पलटवार के बाद कांग्रेस से लेकर सैम पित्रोदा खुद इस बयान को लेकर बैकफुट पर हैं। अब पित्रोदा ने बयान की चीरफाड़ करते हुए इसके कारण गिनाने की कोशिश भी की है। उन्होंने कहा,

जो बयान मैंने दिया वो पूरी तरह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है। मेरा मतलब था- जो हुआ वो बुरा हुआ। मैं अपने दिमाग में 'बुरा' का अनुवाद नहीं कर पाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मेरा मतलब था, आगे बढ़ो। और भी मुद्दे हैं बहस के लिए जैसे भाजपा सरकार ने क्या किया। मुझे दुख है कि मेरा बयान गलत तरीके से सामने आया। मैं माफी मांगता हूं। इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया।" 
विज्ञापन


पंजाब में 19 मई और दिल्ली में 12 मई को चुनाव है। ऐसे में इस बयान पर घमासान अभी कुछ और दिन चलना तय है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें