फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबरी विध्वंस' बयान पर कायम साध्वी प्रज्ञा, कहा- मैंने तोड़ा ढांचा, मंदिर निर्माण में करूंगी मदद

Sun, 21 Apr 2019 11:04 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media
विज्ञापन
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम और विवादित बयान जैसे साथ-साथ चल रहे हैं। शनिवार को बाबरी ढांचे से जुड़े विवादित बयान पर रविवार को भी साध्वी कायम रहीं। उन्होंने कहा,

हां, मैं अयोध्या गई थी। मैंने कल भी ये कहा था। मैं मना नहीं कर रही। मैंने ढांचे को तोड़ा था। मैं वहां जाकर राम मंदिर निर्माण में भी मदद करूंगी। कोई हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता। राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं।

शनिवार को साध्वी ने उस समय राजनीतिक हलचल पैदा कर दी जब उन्होंने कहा कि वह बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ गईं और उसे ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर जरूर बनेगा। एक भव्य मंदिर बनेगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक समयसीमा बता सकती हैं तो उन्होंने कहा, 'हम मंदिर वहीं बनाएंगे। आखिरकार, हम ढांचे को ध्वस्त करने के लिए गए थे।' 
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में अपनी भूमिका पर रोशनी डालते हुए साध्वी ने कहा, 'मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ दिया। मुझे बहुत गर्व है कि भगवान ने मुझे यह मौका और ऐसा करने के लिए शक्ति दी, और मैंने उसे कर दिया। अब हम वहीं राम मंदिर बनाएंगे।'

साध्वी के इस बयान के कुछ घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने उन्हें दूसरा नोटिस थमा दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राव ने कहा, 'साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर एक टेलीविजन चैनल को दिए बयान का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें