मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को मात दे कर मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव साल 1996 से लोकसभा चुनाव लड़ते आए हैं। मुलायम सिंह के कारण सीट देश की हाईप्रोफाईल सीटों में से एक मानी जाती है। इस बार चुनावी मैदान में मुलायम सिंह के सामने भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य खड़े थे। मैनपुरी से कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार मुलायम सिंह की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दाव पर लगी थी।