फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में कायम रहा एआईएमआईएम का दबदबा, इन कारणों से चौथी बार जीते ओवैसी

Thu, 23 May 2019 09:29 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद

तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी दोबारा जीत हासिल कर अपनी सीट पर दबदबा कायम रखने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने करीब ढाई लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

 

तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ टीआरएस ने पुस्ते श्रीकांत को उतारा था। जबकि भाजपा की ओर से डॉ. भगवंत राव चुनाव लड़ रहे थे। वहीं कांग्रेस ने फिरोज खान, न्यू इंडिया पार्टी ने दोरनाला जय प्रकाश, और समाजवादी फॉरवर्ड ब्लाक ने  के.रंगाचार्य को खड़ा किया था। ओवैसी यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, वो चौथी बार यहां से चुनावी ताल ठोक रहे थे।


इन कारणों से जीते असदुद्दीन ओवैसी-
-असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से पिछले तीन लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करते आए हैं।
-पिछले लोकसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने लाखों वोट के अंतर से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था।
-हैदराबाद मुसलमान बहुल लोकसभा सीट है। ओवैसी जिस तरह से मुसलमानों के मुद्दों को उठाते हैं, उन्हें यहां के मुस्लिम वोटरों का पूरा फायदा मिलना स्वभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-1984 के बाद से हमेशा ही इस सीट पर ओवैसी परिवार का दबदबा रहा है।
-यहां 6 में से पांच विधानसभा सीटों पर ओएआईएमआईएम का कब्जा है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें