17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीटें जीत चुकी है, जबकि एनडीए गठगबंधन को 352 सीटें हासिल हुई हैं। अब देश की नजर शपथग्रहण से लेकर 'मोदी 2.0' के कैबिनेट गठन पर है। शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी पीएमओ के अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद और शपथग्रहण से पहले पीएमओ में नरेंद्र मोदी का यह पहला संबोधन हुआ। मालूम हो कि भाजपा को प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबा का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे। रविवार के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और उन पर एक बार फिर विश्वास जताने और भारी जीत दिलाने वाले काशी के लोगों का आभार जताएंगे।