फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बिहार में भरेंगे हुंकार, शत्रुघ्न और मीसा भारती के पक्ष में करेंगे रोड शो

Wed, 15 May 2019 10:08 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और पाटलिपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के समर्थन में पटना में रैली करेंगे। बिहार कांग्रेस इकाईं के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं को बताया कि गांधी विक्रम में साढ़े तीन बजे मीसा के लिए सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रोड शो साढ़े चार बजे सिन्हा के लिए मोइनुलहक स्टेडियम से शुरू होकर नाला रोड चौराहे पर खत्म होगा। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से जबकि लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं। 

बिहार में राजद और कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। छह चरण का चुनाव खत्म हो चुका है जबकि आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें