फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर राहुल का हमला, कहा- क्या किसी बेरोजगार के घर के बाहर चौकीदार को देखा है?

Thu, 02 May 2019 07:31 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के चौमूं में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर अनिल अंबानी और चौकीदार का जिक्र कर पीएम को घेरा। इस दौरान न्याय योजना के फायदे भी गिनाए। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरण के मतदान से साफ है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं।

विज्ञापन


रैली में राहुल ने कहा कि न्यूनतम आय (न्याय) योजना से न केवल देश की अर्थव्यवस्था चालू होगी बल्कि इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। राहुल ने कहा कि 'न्याय' योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को चालू करेगी। न्याय योजना लाखों युवाओं को रोजगार देगी।

उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, क्या आपने कभी किसी चौकीदार को किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के घर के बाहर खड़े हुए देखा है? कितने चौकीदार अनिल अंबानी के घर के बाहर खड़े हैं? वहां चौकीदारों की लाइन लगी है और मोदी जी उस लाइन में सबसे आगे खड़े हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि चुनाव अधिकतर राज्यों में खत्म हो चुके हैं। पहले चार चरणों के मतदान से साफ है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। सीधी बात है। नरेंद्र मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार, किसानों की, हिंदुस्तान की जनता की, माताओं-बहनों की, युवाओं की सरकार आ रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम 15 लोगों की सरकार नहीं चलाएंगे। वो हमारे मालिक नहीं हैं। अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी वो नरेंद्र मोदी के मालिक हैं।हमारे मालिक नहीं हैं। हमारे मालिक आप हो।जो आदेश आप हमें देंगे, वह हम करके दिखाएंगे।हम आपको अपने मन की बात नहीं बताने आए हैं, हम आपके मन की बात सुनने आए हैं। जो आप कहेंगे, वह करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें