फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: भाजपा उम्मीदवार फरार, पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू

Thu, 25 Apr 2019 07:21 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा के सत्याबाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा फरार बताए जा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। मिश्रा पर 23 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान ओडिशा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और दस्तावेजों को फाड़ने का भी आरोप है।

विज्ञापन


पुरी के पुलिस अधीक्षक उमाशंकर दास ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा उम्मीदवार इस घटना के बाद से ही फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों ने भुवनेश्वर के हांसपल स्थित मिश्रा के आवास पर छापामारी की लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पीठासीन अधिकारी शिवराम महापात्रा की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पीठासीन अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि मिश्रा और उनके समर्थक 23 अप्रैल को कनास प्रखंड के बिरकिशोरपुर गांव में स्थित एक मतदान केन्द्र पर कथित तौर पर आ गए और ईवीएम में तोड़फोड़ की। महापात्रा ने बताया कि उन्होंने चुनाव प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी कथित तौर पर फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने अपनी पिस्तौल से गोली चलाने का भी प्रयास किया लेकिन वह उसके हाथ से फिसल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें