प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के राणाघाट में बोलते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हल्ला बोला। पीएम ने कहा,
कोई कैसे पलटी मारता है इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्तमान राजनीति में दीदी से बढ़कर कोई नहीं है। 2005 में जो घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए संसद में आंसू बहाती थीं, वो आज घुसपैठियों की सबसे बड़ी रक्षक बन गईं। वो भूल गई है कि चौकीदार चौकन्ना है। टीएमसी को लगता था कि इस बार भी बम, बंदूक, तलवारें, हुड़दंगबाजी इसके दम पर बीजेपी के बहादुर कार्यकर्ताओं को डरा पाएंगे। अगर ऐसे हमलों से बीजेपी डर जाती तो देश की दिशा बदलने वाले आंदोलन कभी खड़ा न कर पाती और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी न बन पाती।
पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि किराए के गुंडों के सहारे दीदी आखिरी कोशिश में है। लेकिन इस बार बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि इस बार भाजपा के साथ बंगाल की जनता भी दीदी के खिलाफ खड़ी हो गई है