फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पीएम मोदी की अपील- कांग्रेस हटाओ, तभी देश में गरीबी दूर होगी और सबका विकास होगा

Fri, 12 Apr 2019 01:33 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Narednra Modi in Maharashtra - फोटो : twitter@BJP
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को हमेशा के लिए हटाने की अपील की। कहा कि कांग्रेस हटाओ, तभी देश से गरीबी दूर होगी। कांग्रेस हटाओ, तभी देश में भ्रष्टाचार और घोटाले खत्म होंगे। कांग्रेस हटाओ, तभी सबका विकास होगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में दो पीएम के मुद्दे पर शरद पवार चुप क्यों हैं जबकि उनकी पार्टी के नाम में 'राष्ट्रवादी' है। शरद पवार को हो क्या गया है? आपने तो देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ दी है। 

कहा कि बीते पांच वर्ष में जनभागीदार से चलने वाली एक मज़बूत, निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। उससे पहले 10 वर्ष तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वरोजगार के लिए करोड़ों युवा साथियों को बैंक से बिना गारंटी के लोन मिल रहा है तो उसके पीछे आपके वोट की ताकत है। गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं, वर्षों से लटके रेलवे प्रोजेक्ट अगर आज पूरे हो रहे हैं तो इसके पीछे भी आपके वोट की ताकत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें