फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी, विपक्ष की 'प्रेम की डिक्शनरी' में मेरे लिए सिर्फ गालियां  

Wed, 08 May 2019 06:24 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में कई जगहों पर रैली की। कुरुक्षेत्र रैली में वह विपक्ष पर जमकर बरसे और बताया कि किस तरह से उन्हें गालियां दी गईं। उन्होंने एक एक गाली गिनाते हुए विपक्ष और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


रैली में पीएम मोदी ने कहा- मुझे गाली देते हुए इन लोगों (विपक्ष) ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। ये प्रेम की डिक्शनरी बच्चों के हाथ न लगे। मुझे स्टूपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनकी प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द निकलते हैं।
 
उन्होंने कहा, कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है। मोदी ने कहा, मुझे गाली देने वालों को कांग्रेस ने टिकट दिया। मेरी बोटी-बोटी करने वालों को कांग्रेस ने टिकट दिया। 
विज्ञापन


इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच किस्म का आदमी कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम। कांग्रेस के नेता जिसके सामने नतमस्तक होते हैं, उन्होंने भी मुझे मौत का सौदागर कहा। ये इनका 'प्रेम' करने का तरीका है। 

मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया। इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरे नेता ने भस्मासुर की उपाधि दे दी इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें