फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में क्या है जनता का चुनावी मूड, किन मुद्दों पर हो सकता है हार-जीत का फैसला

Thu, 09 May 2019 12:13 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला चुनाव रथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली के गर्म चुनावी माहौल में जमीनी हकीकत जानने और लोगों से चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के शाहदरा। यहां स्थानीय जनता से बातचीत में तमाम छोटे-बड़े मुद्दों पर खुल कर चर्चा हुई। जनता से उनके चुनावी मूड के बारे में हुई बातचीत में कई मुद्दे सामने आए। 

विज्ञापन


शाहदरा के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के लिए काम किया है, लेकिन भाजपा फिर भी उन पर भारी है। लोगों के अनुसार इस बार की लड़ाई में भाजपा और आप आमने-सामने है, जबकि कांग्रेस बहुत मजबूत नजर नहीं आती।

शाहदरा के ही रहने वाले नंदकिशोर ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चाहिए, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए अरविंद केजरीवाल ही सही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री आज तक नहीं मिला। 
विज्ञापन


कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों में भाजपा सरकार के नोटबंदी, आधार कार्ड और जीएसटी के फैसलों को लेकर नाराजगी नजर आई।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दोबारा चुनावी मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां से दिलीप पाण्डेय को खड़ा किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें