फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना का जिन्न: 'शत्रु' के बयान पर एनसीपी नेता मेमन बोले- उन्होंने जो कहा, वह भाजपा का सिखाया हुआ

Sun, 28 Apr 2019 12:18 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मजीद मेमन - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) नेता मजीद मेमन ने मो अली जिन्ना को कांग्रेस परिवार का सदस्य और आजादी में उनका योगदान बताने वाले बयान को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ देश विरोधी बात की है तो यह अमित शाह को देखना चाहिए कि कुछ दिन पहले वे भाजपा में ही थे और जो कुछ कह रहे हैं वह भाजपा का ही सिखाया हुआ है।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर शनिवार को सियासी घमासान छिड़ गया था और भाजपा को कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया था। इसे लेकर कांग्रेस को अपनी तरफ से सफाई भी देनी पड़ी। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए भाजपा को ही सफाई देने को कहा।

ये था बयान 

कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मो अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है। भारत की आजादी और विकास में इन सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। और एक बार आ गया हूं, पहली और शायद आखिरी बार, अब जाने का सवाल नहीं है। 

विज्ञापन

शत्रु के बयान से चिदंबरम ने झाड़ा था पल्ला
पी चिदंबरम ने कहा, उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा था। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे। मैं पार्टी के हर सदस्य के बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता। सिर्फ पार्टी के आधिकारिक स्टैंड पर ही कुछ बोल सकता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें