फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में अमित शाह की रैली से पहले आईईडी विस्फोट, भाजपा दफ्तर को पहुंचा नुकसान

Fri, 03 May 2019 03:01 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले के दो दिन बाद ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया। ये विस्फोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें माओवादियों की भूमिका हो सकती है। विस्फोट से भाजपा दफ्तर के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। इस धमाके से भाजपा कार्यालय में रखी चुनाव सामग्री जलकर खाक हो गई। अमित शाह की रैली आज खूंटी के कचहरी मैदान में दोपहर 2 बजे होनी तय थी लेकिन फैनी चक्रवात की वजह से उनकी रैली रद्द हो गई।

विज्ञापन


कोई हताहत नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खरसावां में शुक्रवार तड़के चार सशस्त्र व्यक्ति पार्टी कार्यालय पहुंचे और आईईडी लगाने से पहले उन्होंने भवन के अंदर के सो रहे दो या तीन लोगों को खींच कर बाहर निकाला। विस्फोट के तरीके को देखते हुए इसे माओवादियों की हरकत माना जा रहा है।

खरसावां खूंटी संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यहां से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर छह मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुट- भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें