फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के 'दिवाली' बयान पर महबूबा का शर्मनाक बयान, पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं बचाए परमाणु बम

Mon, 22 Apr 2019 05:11 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 

जो (परमाणु बम) पाकिस्तान के पास होंगे वो भी ईद के लिए नहीं रखे होंगे। ये हिसाब बराबर होता है।

विज्ञापन

दरअसल, महबूबा का इशारा प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की ओर था जो उन्होंने कल राजस्थान के बाड़मेर में दिया था। पीएम ने कहा था, 

भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना वो आए दिन 'हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है' यही कहते थे। तो हमने क्या न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए बचा कर रखा है क्या? हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर दुनियाभर घूमने के लिए मजबूर कर दिया। आपको सबको लगता है मैंने ठीक किया, लेकिन कांग्रेस और सबके साथियों को लगता है कि ठीन नहीं किया।


महबूबा मुफ्ती इससे पहले भी लगातार इस तरह के बयान देती रही हैं। कुछ ही समय पहले भाजपा के संकल्प पत्र में अनुच्छेद 370 पर वादे को लेकर भी महबूबा ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "अनुच्छेद 370 पर अदालत में समय क्यों बर्बाद करें। भाजपा अनुच्छेद 370 खत्म करें, हमें इसका इंतजार करना चाहिए। इस अनुच्छेद के खत्म होने से हम पर चुनाव लड़ने पर रोक लग जाएगी क्योंकि तब भारतीय संविधान जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे ये हिंदोस्तां वालों। तुम्हारी दास्तां तक भी ना होगी दास्तानों में।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें