फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का मोदी पर जोरदार हमला, कहा- हिंसा में टीएमसी का हाथ साबित करें वरना जेल में डाल दूंगी

Thu, 16 May 2019 02:56 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगाल के मथुरापुर में रैली करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। ममता ने मोदी को जेल में डालने तक की बड़ी बात कह डाली। ममता ने कहा, 

बीती रात हमें पता लगा कि भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है ताकि नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद हम कोई जनसभा न कर सकें। चुनाव आयोग, भाजपा का भाई है। पहले ये एक निष्पक्ष संस्था थी। अब हर कोई कहता है कि चुनाव आयोग को भाजपा ने खरीद लिया है। मैं दुखी हूं लेकिन मुझे कुछ नहीं कहना। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन सच कहने से नहीं डरती। वो (पीएम मोदी) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनाने के लिए पैसा है। क्या वो 200 साल पुरानी विरासत वापस दे सकते हैं? हमारे पास सुबूत है और आप कहते हो टीएमसी ने किया। क्या आपको शर्म नहीं आती? उन्हें इतना झूठ बोलने के लिए उठक बैठक करना चाहिए। आरोपों के सुबूत दें वरना हम आपको जेल में डाल देंगे। 

 

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
बिहार भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्ममंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता दीदी के रहते बंगाल में चुनाव ठीक से संभव नहीं है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था हो। ममता बनर्जी ने बंगाल को लंका ने बना दिया है अब इसे लोग ही हनुमान बन बचाएंगे।

अमित शाह के रैली में हुआ क्या था?
मालूम हो कि कोलकाता में अमित शाह की रैली से पहले शुरू हुए बवाल के बाद रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। भाजपा इसके लिए ममता सरकार पर आरोप लगा रही है, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें