महासंग्राम- क्या हैं हाजीपुर की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ बिहार के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
मतदाता चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं? वे अपने भावी सांसद या जनप्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें रखते हैं? इन्हीं तमाम सवालों और उनके जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा रामविलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर।
1991 के बाद ये पहला मौका है जब रामविलास पासवान यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद ये चुनाव रामविलास पासवान के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि पासवान ने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपने भाई पशुपति कुमार पारस को टिकट दिया है।
वीडियो देखें