कन्हैया की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभिनेता प्रकाश राज और गीतकार जावेद अखतर जैसी हस्तियां उनके समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इससे यह छवि बनी है कि वह मृदुभाषी हसन की तुलना में भाजपा के लिए बेहतर चुनौती हैं।
बछवाड़ा गांव जहां यादवों को राजद की रीढ़ माना जाता है, वहां भी लोग खुलकर कन्हैया के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह उन्हें ही वोट देंगे जबकि कई लोगों ने कहा, "हम अपने नेता लालू को समर्थन देंगे क्योंकि उन्हें हमारी सख्त जरूरत है।" वहीं स्थानीय निवासी रामबान राय का मानना है कि "कन्हैया भाजपा को टक्कर दे सकता है।"
वहां के एक और निवासी अरविंद कुमार ने कहा कि 'भाकपा नेता लोगों की आवाज है और संसद में जाने लायक है।' भाजपा विरोधी कई मतदाताओं ने कहा कि वह यह तय करने के लिए मतदान की तारीख तक इंतजार करेंगे कि कुमार को वोट देना है या हसन को।
उजियारपुर के हालात
वहीं उजियारपुर में भाजपा के कुछ समर्थक पार्टी उम्मीदवार नित्यानंद राय की निर्वाचन क्षेत्र में निराशाजनक उपस्थिति और पानी की खराब उपलब्धता को लेकर नाराज हैं।
गठबंधन के उम्मीदवार कुशवाहा की नजर अपने समुदाय के लोगों के वोट हासिल करने पर है, जिनकी इस सीट अच्छी खासी तादाद है। दलसिंह सराय में भाजपा के एक समर्थक विनोद चौधरी कहते हैं कि राय को यहां जीतने के लिए एक मजबूत मोदी लहर की आवश्यकता है। यह पूछने पर कि यहां ऐसी कोई लहर है? उन्होंने कहा, "यहां एक धारा है, लेकिन कौन जानता है कि यह कितनी मजबूत है।"