फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: जया प्रदा ने कहा, मायावती और डिंपल यादव को भी गाली देते हैं आजम खान

Sun, 21 Apr 2019 01:35 PM IST
ललित फुलारा ललित फुलारा, अमर उजाला
विज्ञापन
आजम से मुलायम तक जया प्रदा 'बेबाक' - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा ने 'अमर उजाला डॉट कॉम' से कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने आजम खान से कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करना सीखें। जया प्रदा ने कहा कि आजम साहब मुझे अकेले नहीं, सबको गाली देते हैं। वो मायावती और डिंपल यादव को भी गाली देते हैं। भगवान को भी गाली देते हैं। वह अपनी आदत से मजबूर हैं।

विज्ञापन




जया ने कहा कि वह आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी से बेहद आहत हैं। इस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं है। हम महिला दिवस तो मनाते हैं लेकिन किस लिए मनाते हैं, मुझे नहीं पता। जया ने कहा कि आजम खान भरी सभा में मेरे पहनावे को लेकर टिप्पणी करते हैं। वे मानसिक तौर पर बीमार आदमी हैं। डिंपल यादव के आजम खान के बयान पर आई टिप्पणी को लेकर जया ने कहा कि जब पूरे भारत की महिलाएं मेरे साथ खड़ी हैं। तब डिंपल यादव आजम खान के बयान को  'छोटी बात' बता रही हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए।

जया ने कहा कि आजम खान हमेशा से ही एक वर्ग को नीचा दिखाते हैं। उन्होंने कहा, मुझे आजम खान से कोई डर नहीं लगता। रामपुर के जो गरीब आजम खान से डरते हैं मैं उनके आंसू पोछती हूं इसलिए आजम मुझसे चिढ़ते हैं। जया ने कहा कि आजम खान की महिलाओं पर नजर सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें