फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी साबित कर दें कि मैं भाजपा से गठबंधन के लिए संपर्क में था, तो राजनीति छोड़ दूंगाः स्टालिन

Tue, 14 May 2019 08:42 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम के स्टालिन
विज्ञापन

डीएमके अधयक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि डीएमके सरकार बनाने के लिए भाजपा से संपर्क साध रही है। उनके इस बयान को खारिज करते हुए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टॉलिन ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तमिलिसाई और पीएम मोदी अगर इस बात को साबित कर दें कि मैं गठबंधन सरकार बनाने के लिए भाजपा के संपर्क में था, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निंदा करता हूं।तामिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष तमिलिसाई ने कहा था कि डीएमके भाजपा से गठबंधन के लिए संपर्क साध रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसाई ने कहा था- हां, यह सच है कि डीएमके प्रमुख हमसे संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो किसी और के माध्यम से बात कर रहे हैं। भाजपा जीत के लिए तैयार है। सभी चुनाव की भविष्यवाणियां भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रही हैं, जहां भी आप जाते हैं वहां भाजपा जीत रही है। 

स्टालिन ने कहा कि उन्होंने ही केंद्र में भाजपा सरकार को हटाने के लिए मोदी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश किया था। उन्होंने कहा कि सुंदराराजन ने साफ झूठ बोला है। भाजपा हारने के कगार पर है इसलिए भ्रम पैदा कर रही है।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि डीएमके किसी भी गठबंधन के लिए पिछले दरवाजे से बातचीत नहीं करेगी। हमारी पार्टी पारदर्शी रही है। वह साफ कर चुकी है कि किसे प्रधानमंत्री होना चाहिए और किसे नहीं। डीएमके ने निश्चय कर लिया है कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर सुंदराराजन या मोदी साबित कर दें कि मैं सरकार बनाने के लिए उनके साथ बातचीत कर रहा हूं तो मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं। अगर वे यह साबित नहीं कर पाते तो क्या वे राजनीति छोड़ने को तैयार हैं?’
विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु में डीएमके लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही है और भाजपा का गठबंधन एआईडीएमके के साथ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें