फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण में मतदान प्रतिशत का राज्यवार आंकड़ा देखें

Thu, 11 Apr 2019 09:25 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 प्रथम चरण का मतदान आज संपन्न हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 का पहले चरण का मतदान गुरुवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। छिटपुट झड़पों के बीच मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चरण के साथ ही देश के 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 91 सीटों के 1279 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वीके सिंह, नितिन गडकरी, किरेन रिजीजु समेत कई मंत्रियों की साख दांव पर है। 

विज्ञापन


मतदान प्रतिशत कितना रहा? (5 बजे तक का आंकड़ा) 

 

राज्य वोट प्रतिशत सीटें
उत्तर प्रदेश 63.69 8
बिहार 50 4
महाराष्ट्र 56 7
आंध्र प्रदेश 66 25
तेलंगाना 60 17
उत्तराखंड 57.80 5
जम्मू-कश्मीर 54 2
प. बंगाल 81 2
ओडिशा 68 4
असम 68 5
मिजोरम 60 1
सिक्किम 69 1
नागालैंड 78 1
मणिपुर 78.20 1
छत्तीसगढ़  56 1
त्रिपुरा 81.80 1
मेघालय 67.16 2
अरुणाचल प्रदेश 66 2
लक्षद्वीप 66 1
अंडमान निकोबार 70.67 1


देश में सात चरणों में चुनाव होगा। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि 19 मई को आखिरी व सातवें दौर की वोटिंग होगी। मतगणना 23 मई को होगी, इसी के साथ तय होगा कि देश में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए गए। 

विज्ञापन


2014 चुनाव में भाजपा ने 543 में से 282 सीटें जीती थीं। भाजपा की इस जीत के साथ कांग्रेस के 10 साल के शासन का अंत हो गया था। 2019 में एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच आमने सामने की टक्कर है। 2019 का ये आम चुनाव बेहद अहम साबित होने जा रहा है। 23 मई को नतीजे बताएंगे कि भाजपा को दूसरा मौका मिलेगा या विपक्ष भारी पड़ेगा।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें