ममता बनर्जी का साथ देते हुए म आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अगर कहीं भी वीवीपैट पर्चियों की संख्या और ईवीएम में दर्ज वोट अलग-अलग पाए गए तो चुनाव रद्द कर देना चाहिए। संजय सिंह ने ममता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- क्या असली खेल ईवीएम है? क्या पैसे देकर एग्जिट पोल कराया गया? यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, बंगाल हर जगह बीजेपी ही जीत रही है, ये कौन यकीन करेगा? सभी दल ईसी से मिलकर वीवीपैट-ईवीएम के मिलान में गड़बड़ी पर चुनाव रद्द करने की मांग करें।
उधर, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी ईवीएम पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की बात कही है। सोमवार को उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में कई समस्याएं हैं। चुनाव आयोग को कदम उठाना चाहिए। ईवीएम को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं, जिनमें प्रिंटर्स के साथ छेड़छाड़ और कंट्रोल पैनल को चेंज करने की बात कही जा रही है। चुनाव आयोग ने शक की गुंजाइश दी है।
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने सोमवार ईवीएम में दर्ज वोट और वीवीपैट पर्चियों में मिसमैच हो जाए तो क्या किया जाना चाहिए, इसे लेकर चुनाव आयोग का रुख अभी स्पष्ट नहीं है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके सांसद उदित राज ने कहा- सभी सर्वे भाजपा को जिता रहे हैं ताकि विपक्ष निराश हो जाए और एकजुटता का प्रयास ना करे। एक वजह और हो सकती है कि ईवीएम का खेल किया जाए।