फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll: प. बंगाल में भाजपा को जबरदस्त फायदा, अधिकतर एग्जिट पोल में बंपर सीटें

Sun, 19 May 2019 10:31 PM IST
Amit Mandal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पं बंगाल एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही अब एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव सात चरणों में पूरा हुआ। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ था और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को समाप्त हुआ।। 

विज्ञापन


तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से चुनाव नतीजे से पहले के अनुमान दिखाए जा रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल नतीजे, किस पार्टी कितनी सीटें मिलने का अनुमान है और कौन इस रेस में सबसे आगे दिख रहा है। अब तक का अपडेट- 

टाइम्स नाउ-वीएमआर 

-भाजपा-सहयोगियों को 11 सीटें, कांग्रेस को दो और टीएमसी को 28 सीटें मिलने का अनुमान। 

एबीपी-नीलसन 

एबीपी-नीलसन एग्जिट पोल में भाजपा को 16, कांग्रेस को दो और टीएमसी को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

रिपब्लिक भारत-जन की बात 

रिपब्लिक भारत-जन की बात एग्जिट पोल में भाजपा को 18-26, कांग्रेस को 03 और टीएमसी को 13-21 सीटें मिलने का अनुमान है। 

न्यूज 18

न्यूज 18 एग्जिट पोल में भाजपा को तीन से पांच, कांग्रेस को 0-1, टीएमसी को 36-38 सीटें मिल सकती हैं। 

आजतक-एक्सिस

आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 19-23, टीएमसी को 19-22 और कांग्रेस महज एक सीट मिलती दिख रही है।  
 

#ResultswithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस+ तृणमूल कांग्रेस अन्य
Aaj Tak-Axis 19-23 0-1 19-22  
ABP-Nielsen 16 02 24  
India TV-CNX 12 01 29  
News24-Chanakya 18 01 23  
Times Now-VMR 11 02 28 01
R Bharat-Jan ki Baat 18-26 03 13-21  
News 18 3-5 0-1 36-38  

विज्ञापन


बता दें कि बंगाल में इस बार जबरदस्त सियासी घमासान मचा रहा। यहां सात चरणों में मतदान हुआ और हर चरण में हिंसा और झड़प हुई। चुनाव आयोग को यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा। प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा में हिंसा का दौर भी चला। दोनों ने एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में सारी हदें पार हो गईं।



भाजपा-टीएमसी की भिड़ंत में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तक तोड़ दी गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि आयोग ने पहली बार चुनाव प्रचार का समय एक दिन घटा दिया। इसे लेकर भी घमासान मचा और टीएमसी सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें