फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में दिखा मतदाताओं का उत्साह, दो दिन पहले ही नक्सलियों ने की थी भाजपा विधायक की हत्या

Thu, 11 Apr 2019 12:35 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दंतेवाड़ा में वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। दंतेवाड़ा में 17वें लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं। न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने दंतेवाड़ा के मतदाताओं की तस्वीरों को साझा किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और दंतेवाड़ा सीट पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दंतेवाड़ा - फोटो : ANI
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में दो दिन पहले ही नक्सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। उनके साथ ही उनके चार सुरक्षा कर्मियों को भी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दंतेवाड़ा - फोटो : ANI
दंतेवाड़ा से आई तस्वीरों में मतदाताओं के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी तादाद में अपना वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि 17वें लोकसभा चुनाव के लिए 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है। 

4 of 5
दंतेवाड़ा
सुबह सात बजे से ही लोग अपने घरों से निकलकर बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रह हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दंतेवाड़ा
बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की दो सीटों सहित आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें