फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान थमा, आज बाकी 50 लोकसभा सीटों पर थम जाएगा चुनाव प्रचार

Fri, 17 May 2019 09:21 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 (सातवां चरण) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सातवें और आखिरी चरण में रविवार को आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर गुरुवार रात 10 बजे चुनाव प्रचार थम गया, जबकि बाकी 50 सीटों पर शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार की समय सीमा घटा दी थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने आयोग पर पीएम मोदी और शाह के इशारे पर काम करने आरोप लगाया था।

अंतिम चरण में किस राज्यों की कितनी सीटों पर मतदान

बिहार: 8 लोकसभा सीट

विज्ञापन

झारखंड: 3  लोकसभा सीट
मध्य-प्रदेश: 8  लोकसभा सीट
पंजाब: 13  लोकसभा सीट
पश्चिम-बंगाल: 9  लोकसभा सीट
चंडीगढ़: 01  लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश: 13 सीट
हिमाचल प्रदेश: 4 सीट

बंगाल में बवाल के बाद घटाई गई थी प्रचार की समय सीमा

कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के 25 घंटे बाद चुनाव आयोग ने बुधवार रात दो बड़े फैसले लिए। आयोग ने पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर तय समय से 19 घंटे पहले यानि कि गुरुवार रात 10 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद करने का आदेश दिया। वहीं आयोग ने अधिकारियों का पर भी कार्रवाई की। आयोग ने बंगाल के प्रधान सचिव(गृह) अत्रि भट्टाचार्य को पद से हटाया और सीआईडी के एडीजी राजीव कुमार को भी उनके पद से हटा दिया। ये अधिकारी ममता बनर्जी के 'खास' बताए जाते हैं। अफसरों पर गाज गिरने के बाद ममता बनर्जी भड़क गईं और चुनाव आयोग को खूब खरी-खोटी सुनाई।

फैसले का कारण: उप चुनाव आयुक्त की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त ने 13 मई को हालात का जायजा लिया था। उन्होंने रिपोर्ट सौंपी कि चुनाव की तैयारियां तो आयोग के मुताबिक चल रही हैं, लेकिन सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बराबर और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल देने की बात आती है तो जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा। ऐसे में चुनाव अफसरों और लोगों में भय का माहौल है। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए संविधान के अनुच्छेद 324 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए प्रचार की समय सीमा कम कर दी। 

विज्ञापन


यह भी देखें: 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें