फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था: दिग्विजय

Thu, 16 May 2019 08:02 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा- मोदी जी, अमित शाह जी और प्रदेश भाजपा को इस पर बयान देते हुए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। मैं इस बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था। उसे महिमामंडित करना देशभक्ति नहीं बल्कि देशद्रोह है।

विज्ञापन

 


बता दें चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी के एक और बयान ने भाजपा को मुश्किल में डाल दिया था। तब साध्वी ने कहा था कि हेमंत करकरे शहीद नहीं थे और उनकी मौत मेरे श्राप से हुई थी। करकरे ने मुझे इतना प्रताड़ित किया था कि उन्हें मेरा श्राप लग गया। 

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से भाजपा उम्मीदवार हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें