फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए 'बैटिंग' करने उतरे रवींद्र जडेजा, पिता और बहन थाम चुके हैं कांग्रेस का हाथ

Tue, 16 Apr 2019 03:41 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा(File Photo)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में ट्वीट किया है। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं भाजपा का समर्थन करता हूं। ट्वीट में उन्होंने ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया और अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा का भी नाम लिखा। मालूम हो कि तीन मार्च को रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। 

विज्ञापन

 


जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के महीने भर बाद ही उनके पिता और बहन ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह और बहन नैनाबा ने जामनगर के कलवाड शहर में कांग्रेस की एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए थे। जाहिर है कि जडेजा का परिवार राजनीतिक विचारधारा के आधार पर दो खेमों में बंट गया है। पिता और बहन कांग्रेस के समर्थक हैं, जबकि जडेजा ने साफ कहा है कि वह भाजपा का समर्थन करते हैं। 

जडेजा की पत्नी रिवाबा का राजनीतिक सफर पिछले साल के अक्टूबर में शुरु हुई थी, जब वो पद्मावत का विरोध कर रही करणी सेना में शामिल हुई थी। उन्हें गुजरात करणी सेना के अध्यक्ष भी बनाया गया था। गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। रवींद्र जडेजा को कल चुनी गई क्रिकेट विश्व कप 2019 वाली भारतीय टीम मेें शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें