फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा-यूपीए सरकार में हुईं 6 सर्जिकल स्ट्राइक

Thu, 02 May 2019 06:39 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस का कहना है कि हमारी पार्टी ने छह सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं। लेकिन मोदी सरकार की तरह हमने हर चीज को न ही राजनीतिक मुद्दा बनाया और न ही श्रेय लिया। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर मसूद अजहर तक कई मुद्दों पर भाजपा पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए सभी सरकारें 15 साल से लगातार प्रयास कर रही थीं। इसके लिए किसी एक सरकार को श्रेय लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए मनमोहन सिंह सरकार ने दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। ये ही दस्तावेज बड़ा आधार बने और संयुक्त राष्ट्र ने कार्रवाई की। 

 

'2008 से 2013 के बीच कांग्रेस ने किए छह सर्जिकल स्ट्राइक'
राजीव शुक्ला ने यूपीए सरकार के दौरान हुए छह सर्जिकल स्ट्राइक का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने  19 जून 2008 को जम्मू कश्मीर के पुंछ के भत्तल सेक्टर में पहला सर्जिकल स्ट्राइक किया। दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक 30 अगस्त से एक सितंबर 2011 तक शारदा सेक्टर नीलम नदी के पार किया। तीसरा सर्जिकल स्ट्राइक छह जनवरी 2013 को हुआ। चौथा सर्जिकल स्ट्राइक 27 से 28 जुलाई 2013 और पांचवा सर्जिकल स्ट्राइक 6 अगस्त 2013 और छठा सर्जिकल स्ट्राइक 14 जनवरी 2014 को किया गया।

विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार हर चीज का श्रेय लेने में लगी है। कांग्रेस ने हाफिज के साथ ही जकीउर रहमान लकवी, हाजी मो. अशरफ, मो. अहम्मद बहजीक को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाया। लेकिन कभी इसका सियासी फायदा नहीं लिया। कांग्रेस ने ही आतंकी अबु जंदाल, रिचर्ड हेडली को भी पकड़वाया। लेकिन  कभी मनमोहन सिंह ने चुनावी भाषणों में इन बातों का जिक्र नहीं किया।

'इंदिरा और शास्त्री जी ने जो किया वो मोदी कभी नहीं कर सकते'
 राजीव शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आतंकवादियों को जो सबक सीखाया था वह मोदी कभी नहीं सीखा सकते। उन्होंने कहा कि यहां तक की जो करगील युद्ध में अटल बिहारी वाजपेयी ने किया पाकिस्तान को सबक सीखाया था, मोदी वह भी नहीं कर सकते। राजीव शुक्ला ने कहा कि अब तो भाजपा अटल जी को भूल गई है। उनकी फोटो तक गायब हो गई है। उन्होंने कहा- हमने मसूद अजहर को पकड़ा था लेकिन भाजपा ने छोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें