फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की यूपी सहित तीन राज्यों के 18 उम्मीदवारों की सूची

Sun, 14 Apr 2019 02:38 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश से नौ, मध्य प्रदेश से तीन और हरियाणा से छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।  
विज्ञापन

 
हरियाणा: सिरसा से अशोक तंवर को टिकट दिया गया है जबकि रोहतक से दीपेंदर सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। अंबाला से कुमारी शैलजा को टिकट मिला है। गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे जबकि फरीदाबाद से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश: भिंड से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज से आर के चौधरी, अंबेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजित प्रताप कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रामाकांत यादव को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें