फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- तमिलनाडु पर नहीं चलेगी नागपुर की हुकूमत, पीएम मोदी पर भी बोला हमला

Fri, 12 Apr 2019 02:08 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Tamilnadu - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के कृष्णगिरि में चुनावी रैली के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम कभी तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर की हुकूमत नहीं चलने देंगे। तमिलनाडु पर तमिलनाडु का ही राज चलेगा और एमके स्टालिन यहां के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

विज्ञापन

 

राहुल ने पीएम और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 15 लोगों के लिए सरकार चलाई है और आप सभी उनके नाम जानते हैं। वे लोग हैं अनिल अंबानी, चोकसी, नीरव मोदी और वे मोदी के मित्र हैं।

मालूम हो कि राहुल गांधी की रैली से पहले चुनावी सभा के लिए बनाया गया एक मंच गिर गया था। यह मंच थेनी-अन्नानजी मार्ग के पास भव्य तरीके से बनाया गया था। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं सामने आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें